फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दलीय सीमा से ऊपर उठ दी शहीदों को श्रद्धांजलि

दलीय सीमा से ऊपर उठ दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Fri, 15 Feb 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
दलीय सीमा से ऊपर उठ दी शहीदों को श्रद्धांजलि
भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में शहीद सैनिकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पंडित दीनदयाल चौक सिविल लाइंस से त्रिमुर्तिं चौराहा रैदोपुर होते हुए गांधी तिराहा से कुंवर सिंह उद्यान तक कैंडिल मार्च निकाला गया। शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से मीडिया प्रभारी मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी गई।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद पार्टी कार्यालय में उपाध्यक्ष लालमनि राजभर की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर इस घटना के शहीदों को श्रद्घांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान बर्बादी के कगार पर है इसके बाद भी अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आतंकवादियों का पुतला फूंका गया। इस कायराना हरकत की निंदा की गई। विश्व हिंदू परिषद की ओर से इस घटना को लेकर कुंवर सिंह उद्यान में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें इस घटना की निंदा की गई और सरकार से कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी की ओर से मंचोभा गांव में महासचिव साहिल उपाध्याय के आवास पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया।यदुवंशीय महासंघ की ओर से अंबेडकर पार्क में शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। उप्र लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की ओर से मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखा गया। नारी शक्ति संस्थान की नारी शक्तियों ने भी संरक्षक विजय लक्ष्मी मिश्रा के हीरापट्टी स्थित आवास पर शोकसभा की गई। नारी शक्तियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। वहीं सामाजिक संगठन प्रयास की ओर से रिक्शा स्टैंड के पास शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने शहीद जवानों के चित्र पर श्रद्घासुमन अर्पित किया। वहीं जिला सहकारी बैंक लिमिटेड प्रबंध समिति की बैठक शुक्रवार को बैंकसभागार में हुई। जिसमें जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा सेना के जवानों की गई नृशंस हत्या की निंदा की गयी। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई की उपाध्यक्ष डा. गीता सिंह ने घटना की निंदा करते हुए मांग किया कि इस बार आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की रणनीति अपनानी होगी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष डा. अखिलेश चंद्र ने अपने आवास पर बैठक आयोजित कर शहीदों को नमन किया।उप्र परिवहन निगम द्वारा भी रोडवेज परिसर में शोक सभा का आयोजन कर शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। उप्र लेखपाल संघ ने इस घटना की निंदा की और शहीदों को श्रद्घांजलि दी। इसके साथ ही मुबारकपुर, निजामाबाद, बूढ़नपुर, फूलपुर, मार्टीनगंज, रानी की सराय, अंबारी, सरायमीर, अहरौला, ठेकमा, फरिहा, जहानागंज, लालगंज, अतरौलिया और लाटघाट में पुतला दहन के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। जीयनपुर चौक पर छात्रसंघ अध्यक्ष सत्यम चौबे के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल ने भी रशादनगर से कुंवर सिंह उद्यान तक कैंडल मार्च निकाल शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। घटना को अंजाम देन वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed