{"_id":"5be5bfa8bdec2269bf7d7cfa","slug":"171541783464-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 से 15 नवंबर तक होगा बूथ कार्यकर्ता अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 से 15 नवंबर तक होगा बूथ कार्यकर्ता अभिनंदन
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। बूथ कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम के तहत 10 से 15 नवंबर तक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। अभिनंदन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्षों और उनकी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। यह निर्णय भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान लिया गया।
पार्टी कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्षों और मंडल के महामंत्रियों की बैठक हुई। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की रणनीति बनाई गई। 17 नवंबर को दोनों लोकसभा में बाइक रैली निकाली जाएगी। लालगंज लोकसभा की बाइक रैली निजामाबाद में और सदर लोकसभा की बाइक रैली आईटीआई मैदान में एकत्र होगी। इसमें प्रत्येक बूथ से पांच बाइक वाले कार्यकर्ता और उनके साथ पांच और कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष के साथ जुटेंगे। यहां से बाइक रैली निकाली जाएगी। संचालन जिला महामंत्री जगत नारायन गौड़ ने किया। रामपाल सिंह, दुर्ग विजय यादव, पवन सिंह मुन्ना, हनुमंत सिंह, फूलचंद भारती, हरीश तिवारी, ऋषिकांत राय, संचिता, अरविंद जयसवाल, हरिवंश मिश्रा, प्रेम नारायण पांडे, दीप नारायण मिश्रा, बाबूराम बिंद, लक्ष्मण मौर्य, विनोद उपाध्यायस, विनीत सिंह रिशु आदि रहे।