फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दीपावली से भैयादूज तक होगी निर्वाध बिजली सप्लाई

दीपावली से भैयादूज तक होगी निर्वाध बिजली सप्लाई

Tue, 06 Nov 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
दीपावली से भैयादूज तक होगी निर्वाध बिजली सप्लाई
आजमगढ़। दीपावली से भैयादूज तक शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी। बिजली विभाग इस व्यवस्था को दुरुस्त रखने को लेकर कमर कस ली है। सिधारी हाइडिल परिसर में बाकायदा कंट्रोल रूम बना कर वहां अवर अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है जो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बिजली व्यवस्था पर पूरी नजर रखेंगे और जहां भी कोई समस्या आता है, तत्काल उसे दुरुस्त कराएंगे। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूप के सफल संचालन के लिए अवर अभियंताओं व लाइनमैन की तैनाती की गई है। इसमें वितरण खंड प्रथम के लिए उपखंड अधिकारी प्रथम संदीप प्रजापति मो.न. 9450983734, अवर अभियंता अकबर अली मो.नं. 9044635195 व लाइन मैन कन्हैया, द्वितीय के लिए अविर अभियंता अनुराग सिंह मो.न. 7800102808, लाइन मैन महेंद्र सिंह यादव व तृतीय के लिए अवर अभियंता हेमंत कुमार यादव मो.न. 9453047741, अवर अभियंता आशुतोष सिंह यादव मो.नं. 9453047740, लाइन मैन राकेश कुमार पांडेय, हरिकेश यादव व नौमी यादव को तैनात किया गया है। वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन चंद्रेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि दीपावली से भैयादूज तक के लिए यह व्यवस्था की गई है। चौबीस घंटे निर्वाध रूप से बिजली सप्लाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यदि कहीं कोई समस्या आती है तो तत्काल कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों के नंबर पर संपर्क कर सूचना दे ताकि समय से समस्या का समाधान करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed