फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   17 containment zones increased after new corona positive patients are found in Azamgarh

आजमगढ़ में नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर 17 कंटेनमेंट जोन बढ़े

Mon, 20 Jul 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
17 containment zones increased after new corona positive patients are found in Azamgarh
आजमगढ़। जनपद में कोविड पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद जहां कंटेनमेंट जोन के बढ़ने का क्रम जारी है, वहीं, 14 दिन में पुष्ट रोगी नहीं मिलने पर पहले से बनाए गए कंटेनमेंट जोन को समाप्त भी किया जा रहा है। नये मरीज मिलने के बाद जिलाकारी ने जहां 17 नये कंटेनमेंट जोन बनाए हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि नये मरीजों के मिलने के बाद विश्वकर्मा बस्ती राजस्व ग्राम नरफेरा, तहसील बूढ़नपुर, लोहार बस्ती उत्तरी राजस्व ग्राम छत्तरपुर तहसील लालगंज, शहर के मोहल्ला पहाड़पुर, मार्टीनगंज के सरायमोहन, सगड़ी के आराजी देवारा नैनीजोर, पुलिस लाइन का आवासीय परिसर, शहर का मोहल्ला कालीनगंज, लालगंज के मसीरपुर स्थित मातृ-छाया इंटर कालेज के आसपास के क्षेत्र, फूलपुर के छज्जोपट्टी की अनुसूचित बस्ती, मर्टीनगंज के सैयद बहाउद्दीनपुर का मजरा नोनरा, शहर का अनंतपुरा, सगड़ी के जोलहापुर की राय बस्ती, मपबारकपुर के रसूलपुर की अनुसूचित बस्ती पिपरहिया, सगड़ी का अनुआरी नरायनपुर, फूलपुर नगर पंचायत का वार्ड तीन अंब़ेडकरनगर, मेंहनगर का जहांगीर नगर, निजामाबाद के उत्तमा के दक्षिणी भाग को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। अत्यधिक सतर्कता बरती जाएगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किए जाएंगे। अंदर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed