फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पथ विक्रय समिति का गठन न होने से लगी फटकार

पथ विक्रय समिति का गठन न होने से लगी फटकार

Fri, 15 Mar 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पथ विक्रय समिति का गठन न होने से लगी फटकार
आजमगढ़। निदेशक नगर विकास डा. काजल ने जनपद के मुबारकपुर और आजमगढ़ नगर पालिका समेत कई निकायों में नगर पथ विक्रय समिति का गठन न होने तथा सर्वेक्षण, पंजीकरण और उनको आईकार्ड जारी करने की प्रक्रिया पूरी न करने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई है। कमिश्नर को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी न होने से सुप्रीम कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताई है। 18 मार्च तक प्रक्रिया पूरी कर पत्रावली निदेशालय भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से उप्र पथ विक्रेता नियमावली 2017 के अनुसार नगर निकायों में नगर पथ विक्रय समिति के गठन, सर्वेक्षण , पंजीकरण और चयनित पथ विक्रेताओं को परिचय पत्र जारी करने के साथ ही शहरी क्षेत्र में उन्हें वेंडिंग जोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कई निकायों की ओर से निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया है। आजमगढ़ नगर पालिका में समिति का गठन कर पिछले दिनों लगभग 500 पथ विक्रेताओं का चयन किया गया था। लेकिन इसकी सूची अबी तक शासन को नहीं भेजा जा सकी है। मुबारकपुर पालिका में अभी तक न समिति का गठन कर शासन को सूचना दी गई है, वहीं किसी निकाय में अभी तक परिचय पत्र का वितरण और वेंडिंग जोन का चयन नहीं हो सका है। इस पर शासन की ओर से कड़ी नाराजगी जताई गई है। निदेशक नगर विकास डॉ. काजल ने कमिश्नर को भेजे पत्र में कहा है कि देरी पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से कड़ी नाराजगी जताई गई है। संपूर्ण कार्रवाई को पूर्ण कर 18 मार्च तक निदेशालय को अवगत कराया जाएगा। कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में स्थिति खराब
आजमगढ़। नगर पालिका आजमगढ़ में समिति का गठन हुआ है। पथ विक्रेताओं का चयन हुआ है, लेकिन इसकी सूचना शासन को नहीं गई है। परिचय पत्र का वितरण नहीं हुआ है। मुबारकपुर पालिका और फूलपुर नगर पंचायत में समिति के गठन की सूचना शासन को नहीं गई है। परिचय भी नहीं बना है। सरायमीर, निजामाबाद, जीयनपुर, माहुल में परिचय पत्र का वितरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed