फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हर विधानसभा में घूमने लगी फ्लाइंग स्क्वायड

हर विधानसभा में घूमने लगी फ्लाइंग स्क्वायड

Fri, 15 Mar 2019 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
हर विधानसभा में घूमने लगी फ्लाइंग स्क्वायड
आजमगढ़। जनपद में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टीमों का गठन कर दिया गया है। इन टीमों में से फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें हर विधानसभा में घूमने लगी हैं। शुक्रवार से स्टैटिक टीम भी भ्रमणशील हो जाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 को सकुशल संपन्न कराने और प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए जिला प्रशासन ने टीमों का गठन कर लिया है। जनपद की हर विधानसभा में तीन-तीन यानि कुल 30 फ्लाइंग स्क्वायड टीम तैनात की गई है। हर विधानसभा में एक-एक यानि 10 वीडियो सर्विलांस टीम, हर विधानसभा में एक-एक यानि 10 वीडियो अवलोकन टीम लगाई गई हैं। 10 सहायक व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं जो प्रत्याशियों का व्यय का हिसाब रखेंगे। इसके अलावा एक एमसीसी टीम और आठ टीमें आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए गठित की गई हैं। इन टीमों के प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने बताया कि हर विधानसभा में एक-एक फ्लाइंग स्क्वायड टीम को तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार से सभी विधानसभाओं में स्टैटिक सर्विलांस टीम भी भ्रमण करने लगेगी। वहीं निगरानी टीमों को भी गुरुवार से संचालित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed