{"_id":"5a8dbdb54f1c1bb2208ba812","slug":"161519238581-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिभंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिभंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर/बिंद्राबाजार। होली प्रेम और भाईचारे की मिसाल है। पर्व की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए त्यौहार मनाएं। किसी के रंग में भंग न करने का प्रयास करें। अन्यथा दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें बुधवार को सरायमीर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कही।
उन्होंने सभी लोगों से निवेदन भी किया कि शुक्रवार होली है और इसी दिन मुस्लिम जुमे की नमाज अदा करते हैं। इसलिए ध्यान रहे कि दोपहर 12 बजे के बाद रंग न फेंका जाए। एसडीएम निजामाबाद बीके शुक्ला ने कहा कि होली पर शराब का सेवन बिलकुल भी न करें, ना ही तेज आवाज में डीजे बजाएं। नगर पंचायत सरायमीर अध्यक्ष पति राम प्रकाश यादव ने कहा कि यहां पर गंगा-जमुनी तहजीब कायम रहेगी। थानाध्यक्ष राम नरेश यादव ने शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की निवेदन हिया। इसीक्रम में गंभीरपुर थाने में एसडीएम निजामाबाद बीके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में शांति बनाए रखने की अपील की गई।
इनसेट
होलिका की जमीन को खाली कराने का निर्देश
ठेकमा। एसडीएम लालगंज अभय कुमार मिश्रा और मार्टीनगंज इंद्रभान तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को बरदह थाने में शांति समिति की बैठक में बरदह थाने के पसिका गांव में होलिका की जमीन दो दिनों में खाली कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी द्वय ने लोगों से उनके क्षेत्र में होने वाली परेशानियों के विषय में पूछा, ताकि उसका निराकरण कराया जा सके। इस दौरान पसिका गांव के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया कि उनके गांव में होलिका की जमीन पर गांव का एक दबंग कब्जा करके गेहूं बो दिया है। जिस पर एसडीएम ने दो दिन के भीतर कब्जा हटाने का लेखपाल और एसओ बरदह को निर्देश दिया। लोगों को संबोधित करते हुए एसओ बरदह सुरेश चंद्र ने कहा कि रात को सभी लोग दरवाजे के बाहर की लाइट जलाकर सोएं। गांव में बड़ी संख्या में आने वाले अनजान लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में प्रमुख रुप से रोहन कुमार सिंह, कमलाशंकर, गिरी, प्रधान रामलाल यादव, सुरेंद्र राम, मुन्ना यादव, प्रदीप सिंह, रामप्यारे, रबिंद्र राय आदि लोग मौजूद रहे।
होलिका दहन के विवादित स्थल का निकाला हल
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के विवादित होलिका दहन स्थल पर जीयनपुर कोतवाल मुनीष प्रताप चौहान और राजस्वकर्मियों की टीम बुधवार को मसोना गांव पहुंची। जहां होलिका दहन की जमीन पर कब्रिस्तान की दीवार खड़ी कर दी गई है। जिसको लेकर हर वर्ष विवाद होता है। बुधवार को गांव में पहुंचे पुलिस और राजस्वकर्मियों की टीम लोगों की सहमत से कब्रिस्तान के बगल में खाली पड़े ग्राम समाज की जमीन पर होलिका दहन करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजीत राय, क्षेत्रपंचायत सदस्य सतीश राय आदि लोग मौजूद रहे।आशीष तिवारी