फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रतीक चिह्न आवंटन के साथ आफसेटों का बढ़ा काम

प्रतीक चिह्न आवंटन के साथ आफसेटों का बढ़ा काम

Sat, 11 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीक चिह्न आवंटन के साथ आफसेटों का बढ़ा काम
आजमगढ़। शुक्रवार को प्रतीक चिह्न का आवंटन होने के साथ ही हैंडबिल, पोस्टर, पंफलेट आदि प्रचार सामग्री के लिए नगर क्षेत्र के ऑफसेटों पर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पंजीकृत पार्टियों के प्रत्याशियों ने टिकट मिलने के साथ ही अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली लेकिन निर्दल प्रत्याशी चुनाव निशान मिलने के बाद सीधे ऑफसेट पहुंचे। जिसके कारण नगर क्षेत्र के किसी आफसेट संचालक के पास बात करने की भी फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन

जनपद में नगर निकाय चुनाव के लिए 22 नवंबर को मतदान होना है। शुक्रवार को प्रतीक चिह्न का आवंटन होने के बाद प्रत्याशी चुनाव निशान के साथ ऑफसेटों पर पहुंच रहे हैं। हर किसी को प्रचार सामग्री जल्दी मिलने की आस है। अगर कहीं आफसेट संचालक द्वारा ज्यादा समय की मांग की जा रही है तो वह दूसरे ऑफसेट की ओर रूख कर रहा है। ऑफसेट के कर्मचारी दिन और रात दो शिफ्टों में काम कर रहे हैं। ऑफसेट संचालक ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि तीन दिन से काम काफी बढ़ गया है। एक दो दिन और व्यस्तता रहेगी। हमारे कर्मचारी दो शिफ्टों में काम कर रहे हैं। पूरे दिन और रात काम चल रहा है। आफसेट संचालक नदीम ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के कारण काम काफी बढ़ गया है। दो-चार दिन में फिर पहले जैसी स्थिति हो जाएगी। लेकिन इस समय सांस लेने की फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed