{"_id":"59fcadf04f1c1b9e678b9437","slug":"161509731824-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहू और ग्राम प्रधान करेंगे समिति का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा बहू और ग्राम प्रधान करेंगे समिति का संचालन
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष प्रभा सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग-9 के आदेश से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण समिति का संचालन अब ग्राम प्रधान और क्षेत्र की आशा बहू के हस्ताक्षर से होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले ग्राम प्रधान और एनएम के हस्ताक्षर से समिति का संचालन होता रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी को बधाई देते हुए यह भी जानकारी दी कि महानिदेशक एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय लखनऊ के आए हुए आदेश से यह जानकारी हुई है कि 500 रुपया प्रति माह के हिसाब से बजट आ चुका है। इसे सुनकर महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों हर्ष व्याप्त हो गया। बैठक में कुमुद राय, द्रोपदी राय, रंजना राय, उषा सिंह, मंजू देवी, सरिता देवी, सुनीता मौर्या आदि उपस्थित रही।