{"_id":"59bd67ec4f1c1b37688b4ea1","slug":"161505585132-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा पूजा आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा पूजा आज, तैयारियां पूरी
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। शिल्प के जनक कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा जयंती को लेकर जनपद में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को इंजीनियरिंग का कार्य करने वाले हर प्रतिष्ठान पर उनकी धूमधाम से पूजा अर्चना की जाएगी।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही दूकानदार अपने दूकानों की साफ-सफाई करने में लगे थे। मशीनों को धोकर उन्हें झंढी पताकाओं से सजाने लगे। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। वहीं नगर के रोडवेज वर्कशाप परिसर में स्थित भगवान विश्वकर्मा के मूर्ति के रंगरोगन का कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को उनकी भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। जिसे लेकर रोडवेज कर्मियों की तैयारियां पूरी हो चुकी है। कई प्रतिष्ठानों पर इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। देर शाम जब भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव होगा तो पूरा नगर भक्ति में डूब जाएगा। हर दूकान पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति लगाकर पूजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैँ।