फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली

बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली

Thu, 31 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली
आजमगढ़। सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले में गुरुवार को भी सरकारी स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों ने स्कूल चलो रैली निकाली। रैली में बच्चों ने नारों के माध्यम से अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जहानागंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मसीवीर मऊआ से स्कूल चलो रैली को शिवप्रकाश चौबे, प्राथमिक विद्यालय टड़वा से कमलेश पांडेय, प्राथमिक विद्यालय शेरपुरकुटी से कृष्णानंद, प्राथमिक विद्यालय कारीसाथ से गजानंद, प्राथमिक विद्यालय जिगरसंडी से भूपेंद्र मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मंदे से रामसागर सरोज, जहानागंज में अनिल सिंह, दौलताबाद में अरविंद पांडेय ने रैली को रवाना किया। सठियांव संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय प्रथम से स्कूल चलों रैली को एबीआर सी बच्चू सिंह व प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चे जब तक अनपढ़ है इंसान नहीं रुकेगा यह अभियान आदि नारों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। इस अवसर पर अर्चना पांडेय, रमेश मौर्य, अफरोज अहमद, झूना देवी, विनोद यादव आदि उपस्थित थे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार खंड शिक्षा कार्यालय पर सर्वशिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डा. शिवाजी सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कुंवर यशपाल सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, शिवगोविंद दुबे, उमेश सिंह, देव नारायण यादव, राजकुमार, लाखन प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर के बच्चों ने रैली निकाली। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह, विद्यापति यादव, प्रधान कलावती, शिवमूरत यादव, रमेश कुमार, सत्यवान सिंह, अशोक वर्मा, बृजेश कुमार, सहरोज खान, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। अहरौला संवाददाता के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र अहरौला से रैली को खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार गौतम ने झंडी दिखा रवाना किया। इस मौके पर बृजेश कुमार, लालबहादुर, भैरवनाथ यादव, संजय, रामआसरे, सुबेदार, फूलचंद, अशोक यादव, धीरेंद्र सिंह आदि चल रहे थे।
विज्ञापन

सगड़ी संवाददाता के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र अजमतगढ़ से बुधवार को निकाली गई रैली को नगर पंचायत अजमतगढ़ की अध्यक्ष नीतू जायसवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए सबका शिक्षित होना नितांत आवश्यक है। इस मौके पर एनपीआरसी रामकरन राम, प्रधानाध्यापक होमा परवीन, शाहिदा खातून, कमलनयन यादव, यशवंत कुमार, प्रदीप प्रजापति, धर्मेंद्र सोनकर, राधेश्याम कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed