{"_id":"59a84e254f1c1bfc268b4af5","slug":"161504202277-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ‘गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ ’के जयकारे के साथ गुरुवार को जिले में जगह-जगह स्थापित भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान डीजे की धून पर भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। जिधर से भगवान श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस गुजर रहा था, उधर दर्शन-पूजन को भक्तों की कतार लग जा रही थी।
नगर के दामोदर कटारा में स्थापित श्रीगणेश की प्रतिमा का विजर्सन गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ किया गया। श्रीणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस दामोदर कटरा से निकली। इस दौरान भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते ढोल और तासों की थाप पर थिरकते जयकारा लगाते चल रहे थे। जुलूस विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए तमसा तट पर पहुंचा, जहां विधि-विधान से श्रीगणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सरायमीर संवाददाता के अनुसार गणपति बप्पा मोरया कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ सेठ और शिवा जी के नेतृत्व में गुरुवार को श्रीगणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस सरायमीर महाजनी टोला से मवेशीखाना तक गया। जहां चौक पर मटका फोड़ कार्यक्रम में बजरंग दल पूना पोखर कमेटी ने जीत दर्ज किया। इसके बाद विसर्जन जुलूस सब्जी मंडी से ठाकुर द्वारा होते हुए फूलपुर दुर्वासा धाम के लिए रवाना हो गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर सरायमीर थाना प्रभारी राम नरेश यादव चल रहे थे।