फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   16 women to meet women's power

16 महिलाओं को िमला नारी शक्ति सम्मान

Wed, 08 Mar 2017 12:05 AM IST
आजमगढ़
आजमगढ़ Updated Wed, 08 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
16 women to meet women's power
त कार्यक्रम में नारियों को किया गया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नारी शक्ति संस्थान की ओर से शहर के एलवल स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नारी शक्ति सम्मान का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए आजमगढ़ समेत अन्य जनपदों की 16 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की बच्चियों ने बेटियां अभिशाप या वरदान नाटक का मंचन कर समाज में फैली कुरीतियों पर प्रहार किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे भी बांटे गये।
विज्ञापन

   
सम्मान समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डीडीसी ऋतु सुहास एवं विशिष्ट अतिथि इंदिरा देवी जायसवाल, डा. स्वास्ति सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। इसके बाद प्रदेश के सात जिलों से आई महिलाओं को नारी शक्ति  सम्मान से नवाजा गया। सम्मान पाने वालों में बलिया की अनीता  शर्मा, मऊ की हुमा रिजवी, सुल्तानपुर की डा. सुनीता राय, जौनपुर की डा. तस्नीम  फातिमा, गोरखपुर की दीप्ति अनुराग, वाराणसी की पूनम राय यदुवंशी, आजमगढ़ की डा. अर्चना मैसी, डा. हेमबाला यादव, कुमारी ज्योति यादव, हीना देसाई,  एसएचओ कोतवाली सरिता सिंह, आशा सिंह, ऊषा शर्मा और आजमगढ़ की नूर फातिमा  शामिल रहीं। महिलाओं को उनका हक दिलाने, उन्हें प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने और जागरूक करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



डीडीसी ऋतु सुहास ने कहा कि महिलाएं खुद को असहाय और कमजोर न समझें, बल्कि वे समाज में उनकी एक बड़ी हिस्सेदारी है। संस्था की सचिव डा. पूनम तिवारी ने कहा कि समाज में महिलाएं आज भी उपेक्षित हैं, जिसके कारण अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की जरूरत पड़ी। अंत में संस्था अध्यक्ष डा. वंदना द्विवेदी ने संस्था की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया  समारोह को संरक्षक मंडल की नीलिमा श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी मिश्रा, रानी अनामिका सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, जरीना खातून, अलका अस्थाना, प्रेमलता द्विवेदी, शशि श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। अंत में संयोजक डा. डीपी तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनामिका सिंह पालीवाल, कोषाध्यक्ष रश्मि डालमिया, महामंत्री अनीता द्विवेदी, मंत्री सुधा तिवारी, पूनम जसपाल सिंह, अनामिका प्रजापति, नीतू कश्यप, अनीता सिंह, बबिता जसरासरिया, लीना मिश्र, मंजू राय, किरन रूंगटा, डाली सराफ,अनिता  आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed