{"_id":"59fcabf24f1c1bcf538bab5b","slug":"151509731314-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर। क्षेत्र के सपनहर रुद्रपुर निवासी और कांग्रेस से मेंहनगर विधानसभा का तीनबार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक दीपनरायन पासवान का लंबी बीमारी से लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में 21 अक्टूबर को निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका त्रयोदश एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम था। इसमें दलीय सीमाएं तोड़कर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। पूर्व विधायक लोगों के दु:ख-दर्द बांटने में सदैव अग्रणी रहने के कारण हर दिल अजीज थे। पूर्व मंत्री दल सिगांर ने बताया की विधायक सदैव अपने उन्मुक्त विचारों एवं कर्मठता के लिए सभी को प्रेरित करते थे।
इस मौके पर पूर्व विधायक भोला पासवान, विधायक कल्पनाथ पासवान, यदुनाथ यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, संतोष कुमार, ओमकार सिंह, अली हसन आजमी, पंचदेव, सतीश चंद्र, डा. प्रमोद, श्रीकांत, रविकांत, शशिकांत आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।