फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   असहाय लोगों की मदद को आगे आए थानाध्यक्ष

असहाय लोगों की मदद को आगे आए थानाध्यक्ष

Wed, 07 Nov 2018 08:17 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
असहाय लोगों की मदद को आगे आए थानाध्यक्ष
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर बाजार और महमूदपुर गांव में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बुधवार को दीपावली के दिन गरीब असहाय लोगों के घर जाकर दीपावली मनाने के लिए मिठाई, मोमबत्ती, अगरबत्ती, माचिस और नकद धनराशि दिया। गांव के संभ्रांत लोगों ने भी अंग वस्त्रम्, नकद और मिठाईयां दी। पुष्पनगरबाजार में असहाय महिला अमरावती मद्धेशिया को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दीपावली को खुशी के साथ मनाने के लिए मोमबत्ती, मिठाई, अगरबत्ती, माचिस, नकद धनराशि दिया। वही गांव के सुमन सिंह ने अमरावती को अंगवस्त्रम् दिया। इसके साथ ही थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के महमूद पुर विकासखंड फूलपुर के गांव में अपने हमराहियों के साथ जाकर असहाय लाचार महिला गीता देवी यादव और आशा कश्यप को दीपावली की हार्दिक बधाइयों के साथ मिठाई, मोमबत्ती और नकद धनराशि दिया। इस अवसर पर अपरबल सिंह, चंद्रशेखर, इंद्रपति, सेवक, दिनेश यादव, नागेंद्र यादव, पांचू बीडीसी, रामधनी, नितीश, संतोष यादव, तेजभान यादव, अजय सिंह, विपिन यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed