{"_id":"5a53af964f1c1bbf2d8b5686","slug":"141515433878-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल फुंकने से सैकड़ों गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल फुंकने से सैकड़ों गांवों में अंधेरा
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवा। फूलपुर स्थित नए पावर सब स्टेशन में रविवार शाम सात बजे केबल फुंकने से इससे जुड़े टाउन समेत सैकड़ों गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोग बिजली-पानी एवं अन्य समस्याओं को लेकर परेशान रहे। शाम सात बजे से गुल हुई बिजली दोपहर एक बजे बहाल हुई।
नये पावर सब स्टेशन में चार फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार को दिन भर स्थित सामान्य थी। शाम सात बजे 132 पावर स्टेशन के पास अंडर ग्राउंड केबल तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। इससे पांच हजार से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। लोग रात भर बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली नहीं आई। वही घरों के वाटर टैंकों में पानी भी समाप्त हो गया। सुबह जेई के देखरेख में केबल की रीपेयरिंग का कार्य शुरू किया गया, जिसमें लगभग चार घंटे लग गया। लगभग एक बजे केबल सही हुई। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।