फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कटौती के विरोध में सब स्टेशन पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कटौती के विरोध में सब स्टेशन पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कटौती के विरोध में सब स्टेशन पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
लाटघाट। क्षेत्र में हो रही अघोषित कटौती से त्रस्त बरडीहा गांव के लोगों ने सब स्टेशन लाटघाट पर पहुंच जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार पर जिले से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन लाटघाट से चार फिडर कैथौली, महुला, बरडीहा और लाटघाट चलाए जाते हैं। कैथौली फिडर से 57 गांव, बरडिहा से 36, महुला से 50 गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। लेकिन पिछले कई दिनों से 33/11 केबीए विद्युत सब स्टेशन लाटघाट से हो रही अघोषित कटौती से लोगों में भारी गुस्सा है। विभाग की मनमानी से लोगों का गुस्सा रविवार की रात फूूट पड़ा दर्जनों की संख्या में लोग सब स्टेशन पहुंचे। लेकिन वहां कोई नहीं मिला तो लोग लौट गए। पुन: सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब बरडीहा गांव के दर्जनों लोग सब स्टेशन पर पहुंचे और नारेबाजी शुरु कर दी। लोगों का कहना था कि पिछले 36 घंटे में क्षेत्र में मात्र छह घंटे ही बिजली मिली है।
विज्ञापन

बरडीहा गांव निवासी संतोष सिंह, आशीष सिंह, सुधीर सिंह, राजू, संजय सिंह ,दुर्ग विजय सिंह, पिंटू सिंह, मुकेश, सुशील, मोनू, अंशु गुप्ता, प्रदीप, अनिल, अजय, ओमप्रकाश आदि ने कहा कि लोगों ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई और आजमगढ़ जिले से मात्र एक सीट जितने के कारण जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अवर अभियंता धीरज पटेल ने बताया कि अधिक लोड होने के कारण बार-बार बिजली काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed