फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गरपालिका की करनी से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

गरपालिका की करनी से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Sun, 10 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
गरपालिका की करनी से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
आजमगढ़। नगर के फराश टोला मुहल्ले की दो वर्ष पूर्व बनी सड़क अचानक धंस गई। सूचना मिलने पर जेसीबी लेकर पहुंचे नगरपालिका कर्मियों ने सड़क के बगल में स्थित नाले को जेसीबी से खोद दिया। लेकिन इस खुदाई से बगल में ही लगे ट्रांसफार्मर की बुनियाद भी हिल गई। जिसके कारण ट्रांसफार्मर एक तरफ को झुक गया है जो मुहल्ले वासियों की परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर के मुख्य चौक से कालीनगंज जाने वाले मार्ग पर फराशटोला मुहल्ले में लगभग एक हफ्ते पूर्व नगरपालिका द्वारा दो वर्ष पूर्व बनाई गई सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसने से इस मार्ग से आवागमन करने वालों को दुर्घटना होने का भय सताने लगा। मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना नगरपालिका को दी। नगरपालिका कर्मी जेसीबी मशीन को लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क के बगल में स्थित नाले को खोदना शुरू किया। इस खुदाई में कर्मियों ने बगल में स्थित बिजली ट्रांसफार्मर की बुनियाद को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। नगरपालिका कर्मी खुदाई का मलबा सड़क पर रखकर अपना कार्य कर चलते बने। उनके जाने के बाद बिजली का ट्रांसफार्मर झुकने लगा। आज ट्रांसफार्मर ऐसी हालत में पहुंच गया है कि वह कभी भी धराशाई हो सकता है। जिसे देख मुहल्ले के लोंगों में हमेशा दुर्घटना होने का भय सताता रहता है। मुहल्ले के अनिल पासवान, मुकेश पासवान, रमेश निषाद, शंभू गुप्ता, हरिओम गुप्ता आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर जहां पर है उसके बगल में ही मछली मार्केट भी है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना जाना होता है। ऐसे में ट्रांसफार्मर गिरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके लिए हम लोग कई नगरपालिका प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों के यहां चक्कर काट चुके हैं। दोनों विभाग के अधिकारी एक दूसरे के ऊपर पल्ला झाड़ रहे है। उन्होंने अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed