फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   14 officers absent in investigation, cut salary

जांच में अनुपस्थित रहे 14 अधिकारी, कटा वेतन

Mon, 09 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
14 officers absent in investigation, cut salary
आजमगढ़। कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा सोमवार की सुबह 10 बजे जूम एप के माध्यम से उपस्थिति की समीक्षा की गई। जिसमें आठ अवर अभियंता और छह ब्लाक मिशन मैनेजर अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंच रहे हैं या नहीं। इस बात को लेकर शासन के साथ ही प्रशासन भी गंभीर हो गया है। सोमवार को सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा औचक जूम एप के जरिए विकास भवन स्थित कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा करना शुरू किया। इस समीक्षा में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई विकास खंड लालगंज, कोयलसा, सठियांव, पल्हनी, हरैया, अजमतगढ़, फूलपुर व जहानागंज और विकास खंड पवई, लालगंज, मुहम्मदपुर, सठियांव, जहानागंज एवं मार्टीनगंज के बीएमएम अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीडीओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि वाजिब कारण नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed