फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न देने की मांग

कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न देने की मांग

Sun, 17 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न देने की मांग
अतरौलिया। क्षेत्र के सेनपुर गांव में रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश प्रधान संरक्षक राजमणि शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की। कहाकि वे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में पहली बार बिहार प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण प्रदान किया। यही वजह रही कि पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने आरक्षण के %कर्पूरी फार्मूला% का मंडलाइजेशन कर मंडल कमीशन की सिफारिश लागू किया।
विज्ञापन

बिहार राज्य उनका मुख्यमंत्री बनना, और जीवन पर्यंत राजनीतिक-हीरो बने रहना, देश स्तर पर एक अप्रत्याशित घटनाक्रम रहा। वे वास्तविक समाजवाद और समतामूलक समाज की स्थापना के माध्यम बने। कर्पूरी ठाकुर ने सरकारी नौकरियों में 12 फीसदी अति पिछड़ी, आठ फीसदी पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। तीन फीसदी आर्थिक रूप से पिछड़ी उच्च जातियों और तीन फीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया। वे बिना भेदभाव के आरक्षण के माध्यम से हर उस घर में विकास रूपी रोशनी पहुंचाने का कार्य किए। अतरौलिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने जननायक को महान समाजवादी विचारक कहा। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला संरक्षक रामनाथ शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर के विचारों को अपनाने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, महामंत्री सुभाष शर्मा, रामलखन शर्मा, रामलखन शर्मा, बेचन शर्मा, रामदरश, पारसनाथ, बलराम शर्मा आदि ने संबोधित किया। आरंभ में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed