फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनपद में तीन स्थानों पर लगेंगी पटाखा की दुकानें

जनपद में तीन स्थानों पर लगेंगी पटाखा की दुकानें

Tue, 06 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जनपद में तीन स्थानों पर लगेंगी पटाखा की दुकानें

विज्ञापन


आजमगढ़। दीपावली पर्व पर पटाखों का अपना अलग ही महत्व है। घरों में दीपक जलाने के बाद लोग पूरे परिवार के साथ पटाखा, फुलझड़ी छोड़कर अपनी खुशियां मनाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा नगर में कुछ स्थानों का चिह्नीकरण कर पटाखे की दुकानें लगवाई जाती है।

हर बार की तरह इस बार भी नगर के तीन स्थानों डीएवी मैदान, रेलवे स्टेशन और सिधारी रामलीला मैदान में पटाखे की दुकान लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पटाखा विक्रेताओं को पुलिस और अग्निशमन विभाग से एनओसी लेकर अपना प्रार्थना पत्र एसडीएम सदर के यहां जमा करना है। तभी उनको पटाखा बिक्री का लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। अब तक डीएवी के 67, रेलवे स्टेशन के लिए 20 और सिधारी रामलीला मैदान के लिए 20 लोगों ने आवेदन किया है। एसडीएम सदर अरूण कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 25 लोगों को लाइसेंस निर्गत कर दिया गया है। शेष लोगों को एनओसी जमा करते ही लाइसेंस निर्गत कर दिया जाएगा। पटाखा की दुकानें लगाने के लिए हाइकोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा। एक दुकान से दूसरे दुकान के बीच तीन मीटर की दूरी अनिवार्य है। सुरक्षा की दृष्टि से इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन








जनपद में तीन स्थानों पर लगेंगी पटाखा की दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed