{"_id":"5aa6c36a4f1c1bbf088b4d5e","slug":"131520878442-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन घर जले, बुझाने में पांच लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन घर जले, बुझाने में पांच लोग झुलसे
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के गौसपुर घूरी गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में तीन घरों में आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोग झुलस गए। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। लोगों ने फायर विभाग को सूचना दी, लेकिन फायर विभाग की गाड़ी आग बुझने के करीब एक घंटे बाद पहुंची।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर घूरी गांव निवासी कालीचरण, लल्लन और राजेश राम का मकान आपस में सटा हुआ है। सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में तीनों के मकान में आग लगी। तेज धुआं और आग की लपटें देख ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। साथ ही अग्निशमन दल विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों के अथक से दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक इन तीनों का मकान और भीतर रखे गए करीब पांच लाख रुपये का सामान आदि जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के चक्कर में परिवार की जमुना देवी (43), इंद्रावती (57), सुनीता (35), कालीचरण (60) और विवेक (16) झुलस गए। वहीं दमकलकर्मी आग बुझने के करीब एक घंटे बाद पहुंचे। एसडीएम निजामाबाद बागीश कुमार शुक्ला ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने पीड़ितों को नियक के तहत हर सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।