फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धम्म के महात्म को समझाया

धम्म के महात्म को समझाया

Sun, 15 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
धम्म के महात्म को समझाया
आजमगढ़। नगर के हरंबशपुर स्थित त्रिशरण बुद्ध बिहार में पूर्व सांसद बलिहारी बाबू की ओर से आयोजित दीक्षा दिवस और अशोक धम्म विजयदशमी का पर्व भदंत महा कश्यप की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। प्रभात फेरी निकाल शांति का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भदंत शील प्रकाश ने त्रिशरण और पंचशील का दीक्षा देते हुए धम्म के महात्म को भी समझाया। समारोह के पूर्व भीक्षु संघ और उपासकों ने निर्धारित मार्ग से प्रभात फेरी निकाल धम्म का प्रचार-प्रसार किया। डा. अंबेडकर विद्यालय की छात्राओं ने धम्म गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन दूधनाथ मधुकर ने किया। रामजीत रमन, पंचम बाबू, पुजारी राम, अनंतशील कौशाम्बी, पंचम बौद्ध, डा ओम प्रकाश कुशवाहा, पूर्व मंत्री हीरा लाल गौतम, डा. राजेन्द्र प्रसाद, रामहित भारती, देवेन्द्र कुशवाहा, शिवबचन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed