{"_id":"5be086e2bdec226eee1b7b25","slug":"121541441250-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और पोखरे पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और पोखरे पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुबारकपुर। नगरपालिका क्षेत्र में सोमवार को एसडीएम के निर्देश पर एक और पोखरे पर हो रही निर्माण को राजस्वकर्मियों ने रुकवा दिया। इससे कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पालिका क्षेत्र में इन दिनों पोखरों और तालाब पर अवैध कब्जे का मामला गरम है।
मुबारकपुर पालिकाध्यक्ष करीमुन्निसा ने सीएम को पत्र भेजकर स्थानीय लेखपाल पर पालिका क्षेत्र की 35 पोखरियों, तालाब, गड़ही पर बिना पालिका को सूचना दिए आबादी के नाम दर्ज कर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ जांच को पहुंचे थे। गाटा संख्या 83 पर हो रहे निर्माण को रुकवा दिया था। सोमवार को भी एसडीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने जलमग्न गाटा संख्या 58 पर हो रहे निर्माण को रुकवा दिया। पहले भी इस पर हो रहे निर्माण को रोका गया था लेकिन लगातार क़ब्जा किया जाता रहा। क्षेत्रीय लेखपाल विनय सिंह ने बताया कि जलमग्न भूमि पर आधा दर्जन लोगों की ओर से अवैध कब्जा किया जा रहा था। इस पर रोक लगा दी गई है। वहीं, पालिका की ओर से पोखरियों के सरकारी होने के अभिलेख अभी तक एसडीम को नहीं सौंपे गए हैं।