फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नगरपालिका चुनाव में मतदान से वंचित होंगे सेवायोजित मतदाता

नगरपालिका चुनाव में मतदान से वंचित होंगे सेवायोजित मतदाता

Fri, 03 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका चुनाव में मतदान से वंचित होंगे सेवायोजित मतदाता
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव में सेवायोजित मतदाताओं की सूची आयोग की ओर से भेजी जाती है। जिसके आधार पर डाक बैलेट के माध्यम से मतदान करते थे। लेकिन नगर निकाय चुनाव में आयोग की ओर से अभी तक सेवायोजित मतदाताओं की कोई सूची जिला प्रशासन को नहीं भेजी गई हैै। जिसके कारण सेवायोजित मतदाता नगर निकाय चुनाव में मतदान से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में फौज और बाहर रहने वाले मतदाताओं को मतदान करने के लिए डाक बैलेट की व्यवस्था की गई है। इन मतदाताओं को सेवायोजित मतदाता का नाम दिया गया है। ऐसे मतदाताओं की सूची आयोग द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी जाती है। जिसके कारण इन लोगों को डाक मतपत्र भेजे जाते हैं। लेकिन इस बार आयोग की ओर से सेवायोजित मतदाताओं की कोई सूची निर्वाचन कार्यालय को नहीं भेजी गई है। जिसके कारण नगर निकाय चुनाव में मतदान करने से सेवायोजित मतदाता वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

0000
सेवायोजित मतदाताओं की सूची आयोग द्वारा भेजी जाती है। विधानसभा चुनाव में भी सूची आई थी लेकिन नगर निकाय चुनाव में आयोग की ओर से कोई सूची नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय और नगरीय निकाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed