फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 road accidents in 24 hours, three dead, 15 injured

Azamgarh News: 24 घंटे में 12 सड़क हादसे, तीन की मौत, 15 घायल

Tue, 19 Nov 2024 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
12 road accidents in 24 hours, three dead, 15 injured
आजमगढ़। जिले में 24 घंटे के भीतर 12 हादसे हुए। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर : अंबेडकर नगर जनपद के बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया मकदूमपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (26) रविवार की रात करीब 11 बजे गांव के दीनदयाल (40) व विजय (40) के साथ बरात में शामिल होने हुसेनपुर आ रहे थे। बूढ़नपुर चौराहे के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र की मौत हो गई। जबकि दीनदयाल व विजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
सगड़ी : रौनापार थाना क्षेत्र के चालाकपुर निवासी साहब (25) रविवार की देर शाम पैदल चांदपट्टी जा रहा था। भीमबर की तरफ से आ रही बाइक ने साहब को टक्कर मार दी। परिजन उसे लेकर सीएचसी बिलरियागंज पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। साहब चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

एक अन्य हादसा जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के पास हुआ। इसमें क्षेत्र के चौको खुर्द गांव निवासी प्रशांत राय (32) की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह दोहरीघाट से रविवार की रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। वह एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर : जौनपुर जनपद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भैसनी गांव निवासी निवासी रामपाल चौरसिया (22) रविवार को बाइक से बिलरियागंज बरात मेंं शामिल होने आया था। रात करीब एक बजे वह घर जा रहा था। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर बाइक अनियंत्रित होने से घायल हो गया।
कंधरापुर
थाना क्षेत्र के नामदारपुर गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति (65) सोमवार की दोपहर चाट का ठेला लगाने के लिए आजमपुर बाजार जा रहे थे। नामदारपुर सड़क पर बुलेट की टक्कर से घायल हो गए।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के फिरदूपुर गांव निवासी बृजेश यादव (30) सोमवार की दोपहर बाइक से सम्मोपुर खालसा गांव निवासी सूरज (26) के साथ बाजार जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआखुर्द गांव निवासी गीता (59) सोमवार की दोपहर एक बजे बाइक से अपने पुत्र स्वतंत्र के साथ घर जा रहे थे। ऊंची गोदाम में गाय से टक्कर हो गई। इससे गीता गंभीर रूप से घायल हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जोधीपुरा मोहल्ला निवासी दिनेश प्रजापति (29) रविवार की रात करीब आठ बजे मऊ पड़ोसी अनुराग (20) के साथ बाइक से मऊ जा रहा था। खुरहट के पास बाइक की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के मादेपुर गांव निवासी अजय यादव (24) रविवार की रात करीब 8.30 बजे पदुमपुर में विवाह में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय अटाला अतरौलिया में बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर नेवादा गांव निवासी मिथिलेश कुमार (18) रविवार को बाइक से मेला देखने दुर्वासा गया था। शाम करीब छह बजे बाइक से आते समय अहरौला के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी शिव प्रसाद (22) रविवार की शाम करीब सात बजे स्कूटी से तिलक कार्यक्रम में जा रहा था। बनवारी बीर बाबा कप्तानगंज के पास बाइक के सामने महिला आ गई। उसे बचाने में बाइक पलट गई और वह घायल हो गया।

लालगंज : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मई खरगपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना रविवार की रात की है। बरदह थाना के मैनपुर गांव निवासी महंगीराम के पुत्र की बरात गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लखमीपुर जा रही थी। इस हादसे में विनय कुमार (20), हरिंदर (45) और शेरू कुमार (35) घायल हुए हैं। गए। पुलिस ने घायलों को सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हरिंदर और शेरू को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed