फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 arrested including Principal for cheating in D.El.Ed exam

Azamgarh News: डीएलएड परीक्षा में नकल कराते प्रधानाचार्य समेत 12 गिरफ्तार

Wed, 14 Aug 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
12 arrested including Principal for cheating in D.El.Ed exam
आजमगढ़। जनपद में डीएलएड परीक्षा में नकल कराने का मामला सामने आया है। सीओ सिटी, एसओजी ने मंगलवार को रानी की सराय के सेठवल स्थित एक विद्यालय में दबिश दी। जिला प्रशासन व डीआईओएस की ने भी जांच कराई तो परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य समेत 12 लोग नकल कराते पकड़े गए। पुलिस ने परीक्षा केंद्र और पकड़े गए लोगों के ठिकाने से 18.10 लाख रुपये बरामद किए। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




डीएलएड की परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने क्षेत्राधिकारी नगर, एसओजी के नेतृत्व में टीम गठित की। मंगलवार को टीम ने परीक्षा के दौरान रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव स्थित राजेंद्र स्मारक इंटर काॅलेज में छापा मारा। इस दौरान कुल 12 लोग नकल कराते पकड़े गए। पुलिस सभी को सिधारी थाने ले आई। देररात तक पुलिस पूछताछ कर रही थी। आरोपियों से जानकारी मिलने पर टीम ने परीक्षा केंद्र व आरोपियों के ठिकाने से 18.10 लाख रुपये बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी प्रधानाचार्य डाॅ. अनूप कुमार सिंह, रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी चंद्रशेखर राय, रौनापार थाना क्षेत्र के बिदौली गांव निवासी संतोष पटेल, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के संजय राय, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी नीरज राय, बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव निवासी नवीन कुमार सिंह, रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी गांव निवासी सहायक अध्यापक अंकुर सिंह, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी सहायक अध्यापक अवनीश यादव, जहानागंज थाना क्षेत्र के बीरभडपुर गांव निवासी वीरेंद्र मौर्य, रौनापार थाना क्षेत्र के नैनिजोर गांव निवासी सहायक अध्यापक रामाकार सिंह, सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर निवासी विकास मिश्रा, रानी की सराय थाना क्षेत्र के चांडवी गांव निवासी दीनदयाल यादव शामिल है।
विज्ञापन




आजमगढ़। डीएलएड परीक्षा में नकल कराने के मामले में हिरासत में लिए गए कॉलेज के बाबू के घर भी एसओजी के जाने की बात कही जा रही है। बाबू के परिजनों ने बताया कि एसओजी टीम ने घर के अंदर घुसकर तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed