फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1159 migrants from Jalandhar reached Azamgarh

जालंधर से आजमगढ़ पहुंचे 1159 प्रवासी, प्रशासन ने लाई-गुड़ तो बीआरडी ने बांटा बिस्किट-पानी

Fri, 08 May 2020 02:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 08 May 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
1159 migrants from Jalandhar reached Azamgarh
ट्रेन से उतरने के बाद लाइन से लगे यात्री - फोटो : amar ujala

लगातार दूसरे दिन पंजाब के एक और शहर जालंधर से 1159 प्रवासियों को लेकर शुक्रवार को श्रमिक स्पेशल आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिला प्रशासन, पुलिस, रेलवे और स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही तैयारी की गई थी। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद पहले से तैयार खड़ी बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाकर होम क्वारंटीन कर दिया गया।

विज्ञापन


इस ट्रेन में भी 70 से 80 फीसद लोग आजमगढ़ के थे। कुछ पड़ोसी जनपदों के निवासी थी, जिन्हें भेजने के लिए प्रबंध किया जा रहा था। स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों को लाई, गुड़ के साथ ही बिस्किट और पानी उपलब्ध कराया गया। इससे पहले गुरुवार को पंजाब के पटियाला से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1234 प्रवासी जनपद में आए थे। अभी दोपहर में एक बजे लगभग 1200 प्रवासियों को लेकर गुजरात के सूरत से एक स्पेशल ट्रेन पहुंची। 
विज्ञापन


हालांकि इन यात्रियों को लेने के लिए स्टेशन पर कोई नहीं आया था, लेकिन ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचे पर यात्रियों के चेहरे पर अपने घर पहुंचने की खुशी साफ नजर आ रही थी। जिलाधिकारी एनपी सिंह भी ट्रेन के पहुंचने पर स्टेशन पहुंचे। यात्रियों से बात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही कहा कि सभी यात्रियों को पहुंचाने के साथ ही उन्हें 15 दिन के लिए राशन का एक किट भी दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों को नाश्ते के लिए लाई, ग़़ुड़ उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्वयंसेवी संस्था भारत रक्षा दल की ओर से यात्रियों को बिस्किट और पानी वितरित किया गया। श्रमिक स्पेशल पहुंचने से पहले बी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। एक-एक तर यात्रियों को बोगियों से उतारा गया। उनकी डीटेल लेने के बाद आगे के लिए रवाना किया गया। सर्कुलेटिग एरिया से लेकर प्लेटफार्म तक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


यात्रियों ने बताया कि जालंधर से ट्रेन दोपहर में 12 बजे रवाना हुई थी। वहां उन्हें रोटी और सब्जी उपलब्ध कराई गई थी। शाम सात बजे ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर खिचड़ी और पानी दिया गया। रास्ते में भोजन और पानी को लेकर थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। घर पहुंच गए इसके सामने ये परेशानी कुछ भी नहीं है। इससे ज्यादा परेशानी जालंधर में हो रही थी। खाने आदि के लिए समस्या खड़ी हो गई थी। हमारे सामने भी पैसा खत्म होने के बाद रोटी का संकट उत्पन्न हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed