{"_id":"5c8942ccbdec2213ee5d3863","slug":"11552499404-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के लिए लाभदायक होगा सुविधा एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के लिए लाभदायक होगा सुविधा एप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं व प्रत्याशियों की सहूलियत के लिए ‘समाधान’, ‘सुगम’ ‘सुविधा’ ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप के जरिये जहां मतदाता अपनी शिकायतों दर्ज कराकर समाधान पा सकेंगे, वहीं उम्मीदवारों भी इन मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काटने से बचेंगे।
निर्वाचन आयोग ने चुनाव में पारदर्शिता और समयबद्ध सुविधाएं देने के लिए जो चार मोबाइल ऐप सुविधा, सुगम, समाधान और सी विजिल तैयार किए हैं। समाधान ऐप मतदाताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान मिल सकेगा। इसकी पूरी निगरानी प्रशासन करेगा। वहीं सुविधा ऐप के जरिये उम्मीदवार अपने कार्यक्रमों की इजाजत ऑनलाइन ले सकेंगे। वहीं सुगम ऐप के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में शामिल सरकारी और किराए पर लिए गए वाहनों के इस्तेमाल की मंजूरी लेने के अलावा इनके इस्तेमाल पर निगरानी की जा सकेगी। इसके जरिये वाहनों के किराए का भुगतान भी किया जा सकेगा। इसका पूरा डिजिटल रिकार्ड भी रहेगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि ये सभी ऐप मतदाताओं के साथ प्रत्याशियों की सुविधा के लिए है।