{"_id":"5ace517e4f1c1b513e8b4a1b","slug":"11523470718-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी संचालक की हत्या में हड़ताल पर रहे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी संचालक की हत्या में हड़ताल पर रहे चिकित्सक
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। गैस एजेंसी संचालक की लूट के बाद हत्या के विरोध में कस्बे के चिकित्सक और अधिवक्ताओं ने भी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। चिकित्सकों ने अपने प्रतिष्ठान को बंद कर सीएम को ज्ञापन भेजा। वकीलों ने इसका समर्थन कर न्यायिक कार्य नहीं किया।
स्थानीय डॉक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी ने बुधवार को नर्सिंग होम बंद करके भूपेंद्र यादव हत्याकांड की भर्त्सना की। सिनेमा हॉल तिराहे से शांतिपूर्वक जुलूस निकाल तहसील पहुंचे। मांगपत्र उप जिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र और चौकी प्रभारी आरके सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। मांग की गई कि भूपेंद्र यादव हत्याकांड का पर्दाफाश कर इसमें शामिल अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। उन्हें कठोर से कठोरतम दंड दिया जाए। दी बार एसोसिएशन लालगंज के अधिवक्ताओं ने भी अध्यक्ष लालजी सिंह की अध्यक्षता में डाक्टर्स सोसाइटी के बंद का समर्थन किया। न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। नागेंद्र सिंह, लालजीत यादव, राजेंद्र लाल, राजनाथ, अशोक अस्थाना, दिवाकर सिंह, डॉ. एसआर सरोज, डॉ. केआर सिंह, डॉ. बीबी सिंह उपस्थित रहे।