{"_id":"5a53af8e4f1c1bd4178b5a49","slug":"11515433870-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी के महाधिवेशन में पहुंचेंगे दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी के महाधिवेशन में पहुंचेंगे दिग्गज
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय 38वां द्विवार्षिक दो दिवसीय महाअधिवेशन 09-10 जनवरी को सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। इस दौरान प्रदेश संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सहित आठ पदों पर चुनाव होगा। 10 जनवरी को समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री माननीय सुरेश खन्ना होंगे।अधिवेशन का नौ जनवरी को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष बीके सिंह उद्घाटन करेंगे। एसोसिएशन के सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवेशन में वर्तमान प्रान्तीय अध्यक्ष एसपी सिंह और महामंत्री पुनीत कुमार त्रिपाठी भी भाग लेंगे। अपराब्न 12 बजे से दो बजे तक मुख्य अतिथि का स्वागत, अधिवेशन का उद्घाटन एवं भाषण होगा। ती बजे से प्रांतीय महामंत्री संगठन के प्राप्त संविधान, संशोधन और निति विषयक प्रस्तावों को प्रस्तुत करेंगे। 10 जनवरी को प्रदेश संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सहित आठ पदों पर निर्वाचन संपन्न होगा। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के संरक्षक अंबिका यादव, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलानन्द राय, उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार चैहान, सचिव चन्द्रजीत यादव, संयुक्त मंत्री हरीश यादव, कोषाध्यक्ष वशिष्ठ मुनि, संगठन मंत्री त्रिभुवन सिंह, सम्प्रेक्षक नितिन पाण्डेय, कार्यालय सचिव मोहम्मद अजफर ने सभी सदस्यो से एकजुट होने की अपील की है।
विज्ञापन