{"_id":"5c66fe42bdec22739c3feba1","slug":"111550253634-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लोरीनेशन के लिए नपा ने तैनात किए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लोरीनेशन के लिए नपा ने तैनात किए कर्मचारी
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बे में फैले पीलिया पर नियंत्रण को लेकर नपा प्रशासन ने भी अपने स्तर से कवायद तेज कर दी है। जेडी की फटकार के बाद शुक्रवार को क्लोरीनेशन के लिए कर्मचारियों की तैनाती करने के साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। इसके साथ ही कूड़ा उठाने और नालियों की सफाई कार्य में भी तेजी आ गई है।
पीलिया के प्रकोप के फैलने के पीछे स्वास्थ्य महकमा यह लगातार दावा कर रहा है कि नपा क्षेत्र में जगह-जगह लगा कूड़े का अंबार व दूषित पानी की सप्लाई ही इसकी वजह है। गुरुवार को संयुक्त निदेशक संक्रमण रोग लखनऊ डॉ. एके वर्मा ने भी मुबारकपुर कस्बे के निरीक्षण के दौरान नपा के दूषित पानी और गंदगी को ही पीलिया का प्रमुख कारण बताते हुए नपा प्रशासन को जम कर फटकार लगायी थी। जेडी की फटकार का कुछ असर शुक्रवार को नपा प्रशासन पर दिखाई दिया। नपा के सफाई कर्मचारी जहां जगह-जगह जमा कूड़े का ढेर साफ करते नजर आए तो वहीं जाम नालियों की सफाई में भी तेजी आ गई है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्र में चूने व ब्लीचिंग आदि का भी छिड़काव किया गया। इतना ही नहीं पानी की टंकियों के माध्यम से सप्लाई किए जाने वाले पानी के रेग्युलर क्लोरीनेशन के लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। ईओ नगर पालिका के अनुसार वर्तमान में 17 मिनी टंकियों पर लगे समर्सिबल के माध्यम से सप्लाई की जाती है। जिस पर क्लोरीनेशन का काम प्रतिदिन नियमित कराने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात कर्मियों इमरान अहमद, जमीन अहमद व मो. हारून की ड्यूटी लगायी गई है।
सात स्थानों पर हुई जांच, तीन में नहीं मिला क्लोरीन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी कस्बे में चक्रमण किया। इस दौरान कुल सात स्थानों पर पानी के नमूने लेकर उसकी जांच की गई। सात में से तीन स्थानों पर पानी में पर्याप्त मात्रा में क्लोरीन नहीं पाया गया। जिस पर नपा के जलकल विभाग को चेतावनी देते हुए सुधार का निर्देश दिया गया। सबसे बड़ी बात तो यह रही कि पीलिया पीड़ित रहे इमरान अहमद निवासी पूरा सोफी के घर के पानी की जांच में भी क्लोरीन की मात्रा नहीं पाई गई। इमरान भी पीलिया पीड़ित है और चार दिनों तक इलाज कराने के बाद उसे राहत मिली है।
विज्ञापन
सफाई निरीक्षक को अब वार्ड वार विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। जिसकी शुरूआत गुरुवार को पुराना गोला मुहल्ले से हो चुकी है। इस अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में एकमुश्त सफाई कर्मचारियों की टोली पहुंचेगी और पूरे वार्ड के प्रत्येक गलियों व नालियों की व्यापक स्तर पर सफाई करेगी। इसके साथ ही क्लोरीन युक्त शुद्ध पानी की सप्लाई हो इसके लिए भी जलकल विभाग के कर्मचारियों को सचेत कर दिया गया है। पूरा प्रयास है कि गंदगी व दूषित पानी की समस्या का त्वरित समाधान कर दिया जाए।
हाजी अब्दुल मजीद, चेयरमैन प्रतिनिधि, नपा मुबारकपुर।