{"_id":"5be08f4ebdec22699f126e86","slug":"111541443406-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर आफरों की बौछार के बीच जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर आफरों की बौछार के बीच जमकर हुई खरीदारी
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। धनतेरस पर सोमवार को आफरों के बीच बाजार गुलजार रहा। दोपहर से ही बाजारों की रौनक में चार चांद लग गया था जो देर रात तक नजर आता रहा। प्रमुख व्यापारियों के अनुसार बीते साल की मंदी के बाद इस साल धनतेरस पर 70 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की संभावना है।
धनतेरस पर खरीद को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजार रविवार से ही सज गए थे। कई दुकानदार सड़क तक स्टाल लगा कर अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग कर रहे थे। रोज की अपेक्षा धनतेरस पर दुकानें कुछ जल्दी ही खुल गई थी। वहीं दस बजे के बाद से ग्राहक भी दुकानों पर पहुंचने लगे थे। सराफा, बर्तन, कपड़े व वाहनों की एजेंसियों पर सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली। वहीं, इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीद के लिए भी ग्राहक शोरूम पर जुटे नजर आए। सभी दुकानदारों में अधिक से अधिक ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने की होड़ नजर आई। इसके चलते आफरों की बौछार के बीच ग्राहकों ने भी जम कर खरीदारी किया। शहर में मुख्य चौक पर स्थिति यह रही कि शाम होने पर तिल रखने की जगह भी सड़कों पर नजर नहीं आ रही थी। ऐसा ही कुछ हाल शहर से लेकर ग्रामीणांचल के सभी प्रमुख बाजारों का भी रहा। जेवरात, बर्तन, वाहनों की ज्यादा खरीद हुई। वहीं इलेक्ट्रानिक सामानों टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन के साथ ही कंप्यूटर, लैपटॉप की खरीद में भी ग्राहकों ने अच्छी खासी रुचि दिखायी। बाजार का जो माहौल सुबह से देर शाम तक देखने को मिला। इसे देखते हुए प्रमुख व्यवसायी ओवरऑल खरीदारी 75 करोड़ के पार होने की संभावना जता रहे है।
विज्ञापन
-------------------------------------
शाम में तेज हुआ सराफा बाजार
धनतेरस पर जेवरात व सोने-चांदी की सिक्के खरीदने की भी मान्यता है। इसे देखते हुए सराफा कारोबारियों ने भी ग्राहकों के लिए तमाम ऑफर लाए हुए है। रामेश्वर प्रसाद सर्राफ के प्रोपराइटर अशीष गोयल के अनुसार ग्राहकों को बड़ी खरीद पांच प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं, सराफा कारोबारी अशोक अग्रवाल ने बताया कि दिन भर तो सराफा मार्केट काफी धीमा रहा लेकिन शाम के बाद जेवरात व सोने-चांदी के सिक्कों की खरीद के लिए ग्राहक आने लगे। जहां तक मार्केट की बात है तो धनतेरस पर पांच करोड़ से अधिक का कारोबार जिले में होने की संभावना है।
विज्ञापन
--------------------------------
कपड़ों की भी जम कर हुई खरीदारी
धनतेरस पर कपड़ों की खरीद भी जबरदस्त रही। छोटी से लेकर बड़ी दुकानों पर दिन भर कपड़ों की खरीद को लेकर लोगों का रेला उमड़ा हुआ था। शहर में स्थित कपड़ों के बड़े माल के रूप में चिह्नित संस्कार के प्रोपराइटर आशुतोष रूंगटा का कहना है कि धनतेरस पर उम्मीद से अच्छा मार्केट तो नहीं है फिर भी उम्मीद है कि दस लाख से अधिक की सेल हो जाएगी। ओवर ऑल जिले में कपड़े की धनतेरस पर खरीदारी दो से तीन करोड़ की होने की उम्मीद है।
---------------------------------------
बर्तनों की खरीद को उमड़ी रही भीड़
धनतेरस पर बर्तन के खरीद को प्राचीन काल से ही महत्वपूर्ण माना गया है। नये बर्तन की खरीद कर उसी से लक्ष्मी-गणेश की दीपावली के दिन पूजा अर्चना होती है। जिसे देखते हुए बर्तनों के स्थायी कारोबारियों के साथ ही काफी संख्या में सीजनल दुकानदार भी जगह-जगह दुकानें सजाए हुए थे। इन दुकानों पर हर तरह के बर्तन मौजूद रहे। बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों का रेला उमड़ा हुआ था। इस बार मार्केट में आकर्षक डिजाइनर बर्तन उपलब्ध है। बर्तन मार्केट में भी तरह-तरह के ऑफर ग्राहकों को उपलब्ध कराए जा रहे थे। कहीं आकर्षक छूट दी जा रही थी तो कहीं पुराने बर्तनों को बदल कर नये बर्तन देने की भी स्कीम चल रही थी। बर्तन कारोबारी राजेंद्र जायसवाल की माने तो लगभग एक करोड़ के आसपास का कारोबार तीन करोड़ से अधिक का कारोबार धनतेरस पर पूरे जिले में होने की उम्मीद है।
-------------------------------------------
इलेक्ट्रानिक्स आइटम की बिक्री मेें भी रही तेजी
इलेक्ट्रानिक्स सामानों टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, इंडक्शन चूल्हा, गीजर, अवन आदि की भी धनतेरस पर जम कर खरीदारी हुई। प्रमुख इलेक्ट्रानिक्स शोरुप पर दिन भर लोग अपने जरूरत के सामानों की खरीद को लेकर जुटे रहे। गीजर, अवन, इंडक्शन की खरीद में ग्राहक ज्यादा रुचि लेते दिखाई दिए। वहीं इलेक्ट्रानिक दुकानों पर भी कंपनियों के स्कीम के साथ ही दुकानदार भी अपनी तरफ से ग्राहकों को उपहार आदि उपलब्ध करा रहे थे। कहीं अच्छी खासी छूट दी जा रही है तो कहीं स्क्रैच कार्ड आदि के माध्यम से ग्राहकों को लुभाया जा रहा था। टीशु इलेक्ट्रानिक के प्रोपराइटर सुधीर कुमार ने बताया कि पिछले वर्षो की अपेक्षा इस बार धनतेरस पर बाजार काफी अच्छा जा रहा है। टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, इंडक्शन, गीजर समेत अन्य सभी इलेक्ट्रानिक सामानों की जम कर खरीदारी हो रही है। जहां तक धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक सामानों के मार्केट की बात है तो उम्मीद यहीं है कि डेढ़ करोड़ से अधिक का कारोबार होगा।
--------------------------------
तीस करोड़ से अधिक का हुआ आटो मोबाइल कारोबार
धनतेरस पर वाहनों की खरीद भी जबरदस्त हुई। दो पहिया वाहनों के लिए तो एजेंसियों पर मारामारी की स्थिति देखने को मिली। सुबह से ही एजेंसी पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हीरो और होंडा ब्रांड के बाइकों व स्कूटी की ज्यादा डिमांड देखने को मिली। दो पहिया के साथ ही चार पहिया वाहनों की खरीद भी पूर्व की अपेक्षा में काफी बेहतर रही। जिले के विभिन्न वाहन एजेंसियों के प्रोपराइटरों के अनुरूप तीस करोड़ से अधिक का कारोबार होने की पूरे जिले में संभावना है।
-------------------------------
जाम के झाम से जूझता रहा शहर
धनतेरस की खरीद को लेकर शहर के मुख्य चौक क्षेत्र में सोमवार की शाम इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि तिल रखने भर की जगह नहीं थी। जाम के झाम में फंस कर लोग घंटो परेशान हुए। वहीं पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रही। मुख्य चौक ही नहीं शहर के अन्य बाजारों का भी कुछ ऐसा ही हाल नजर आया। जाम के झाम के पीछे प्रमुख कारण यह रहा कि ज्यादातर दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरियों तक अपनी दुकानें सजाए हुए थे।
----------------------------------
धनतेरस पर लगा मेला
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के गोबरी चौक लुचुई में सोमवार को धनतेरस पर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई। भक्तों ने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मेले में गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, दीया, पटाखे, जलेबी, पकौड़ी की खूब बिक्री हुई। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन सामान के साथ जरूरत के सामानों खरीदारी की।
धनतेरस पर आफरों की बौछार के बीच जमकर हुई खरीदारी