{"_id":"5ace4f764f1c1b843d8b499c","slug":"111523470198-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को सौपा ज्ञापन, मुकदमा वापस लिए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को सौपा ज्ञापन, मुकदमा वापस लिए जाने की मांग
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान सगड़ी तहसील के जीयनपुर, मालटारी, अजमतगढ़ से पुलिस प्रशासन के द्वारा फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा गठित उत्पीडन विरोधी मोर्चा के लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाए गए लोगों पर से मुकदमा वापस लिए जाने की मांग किया है।
जनवादी लोकमंच, जनमुक्ति मोर्चा, अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्रमंच, सीपीआई, रिहाई मंच, पूंजीवादी साम्राज्यवादी विरोधी मंच, किसान संग्राम समिति, भीम आर्मी, नव युवक अंबेडकर दल के प्रतिनिधियों द्वारा गठित उत्पीडन विरोधी मोर्चा के लोगों का कहना है कि जब हम लोगों ने उक्त जगहों का भ्रमण कर जानकारी हासिल किया तो लोगों ने बताया कि हम लोग लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन के लोगों ने तोड़-फोड़ के लिए उकसावा दिया। उत्पीडन विरोधी मोर्चा के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर बेगुनाहों पर से फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया और दलितों का उत्पीडन बंद नहीं हुआ तो गठित मोर्चा के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जय प्रकाश नारायन, राजकुमार, राहुल, वशिष्ठ, ओम प्रकाश भारती, आलम, बृजेंद्र सेनानी राजेश, मसीउद्दीन संजरी, चंद्रशेखर आजाद, लालजीत यादव, तेजबहादुर आदि उपस्थित रहे।