फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धूमधाम से मना सांसद अमर सिंह का जन्मदिन

धूमधाम से मना सांसद अमर सिंह का जन्मदिन

Sun, 28 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मना सांसद अमर सिंह का जन्मदिन
आजमगढ़। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 62 वां जन्मदिन शुक्रवार को उनके समर्थकों ने धूमधाम के साथ मनाया। मेहनाजपुर के तरवां के चौरी बेल्हा महाविद्यालय में प्रबन्धक प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह, रमन सिंह, विनोद, संतोष, राणा, संग्राम सिंह, प्रमोद, रामनयन, ओमप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर के संवाददाता के अनुसार राहुल नगर मड़या स्थित वीरभद्र प्रताप सिंह के आवास पर भी केक काटा गया। अनिल सिंह, रामबचन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र राय, राजेश सिंह, रमेश सिंह, हिमांशु पांडेय, रिशु सिंह मौजूद रहे। हरवंशपुर स्थित हिंद पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज पर राज्यसभा सांसद का जन्मदिन समारोह 26 जनवरी को धूमधाम के साथ मनाया गया। संस्थापक रामप्यारे सिंह ने कहा कि अमर सिंह ने आजमगढ़ जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं लालगंज संवाददाता के मुताबिक चंदेवरा गांव में शनिवार को राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह का जन्मदिन मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। महेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, सूर्यकांत सिंह, विजयानंद सिंह, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed