{"_id":"5a6ccdc84f1c1b77268b68ba","slug":"111517080008-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड न होने पर भी पात्रों को उपलब्ध कराये राशन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड न होने पर भी पात्रों को उपलब्ध कराये राशन : डीएम
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिलो। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शुक्रवार को राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिए गांव सठियांव ब्लाक के देवकलीतारन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यो की भी जानकारी ली और राशनकार्ड न होने पर भी पात्रों को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश कोटेदार को दिया। इसके साथ ही गांव में कई खामियां भी उन्होंने पाई, जिस पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधरने की चेतावनी दी।
गोद लिए गांव में जिलाधिकारी के कार्यक्रम को लेकर मातहतों ने पहले से ही सारी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने का प्रयास कियषा था। इसके बाद भी डीएम के नजर में कई खामियां आई। गांव में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर डीएम ने एक अतिकूपोषित और पांच कूपोषित बच्चे पाए गए। डीएम ने इन बच्चों के परिजनो से पूछा कि राशन मिलता है कि नहीं, जिस पर परिजनों ने नहीं में जवाब दिया। इस पर डीएम भड़क उठे और ग्राम सचिव व कोटेदार की जम कर क्लास ली। डीएम ने कहा कि पात्रों को किसी भी हाल में राशन उपलब्ध कराया जाए, चाहे उसके पास राशन कार्ड हो अथवा नहीं हो। इसे साथ ही डीएम ने अतिकूपोषित डेढ़ वर्षीय संगम पुत्र सुनील को उपचार के लिए एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया। बाल विकास पुष्टाहार परियोजना के स्टाल पर पहुंचने पर डीएम ने महिलाओं से पुष्टाहार मिलने के बारे में जानकारी ली। गांव में शौचालय निर्माण की जानकारी लेने के दौरान 257 लाभार्थियों का नाम प्रकाश में आया। लेकिन गांव में मात्र 56 शौचालय ही बने पाए गए, जिस पर उन्होंने तत्काल शौचालय निर्माण का काम पूरा कराने की बात कही। विकास कार्यो का जायजा लेने के दौरान डीएम ने चारागाह की भूमि पर गौशाला बनवाये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही तालाबों के अतिक्रमण मुक्त होने पर खुशी जताई। खंड शिक्षाधिकारी क्षमाशंक पांडेय ने विद्यालय की चाहरदीवारी कराने की गुहार लगाई, जिस पर डीएम ने प्रधान को चाहरदीवारी निर्माण का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम प्रशांत कुमार, परियोजना अधिकारी दुर्गा प्रसाद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, डपीआरओ जितेंद्र मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव, जिलापूर्ति अधिकारी देवमणी मिश्रा, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, पीएचसी प्रभारी सठियांव डॉ. बृजेश कुमार, सीडीपीओ प्रवेश प्रजापति, पशु चिकित्सा प्रभारी अधिकारी सठियांव डॉ. रजनीश, एडीओ पंचायत विरेंद्र राय, विवेक सिंह, ग्राम सभचिव अवधेश कुमार, ग्राम प्रधान रामाश्रय आदि मौजूद रहे।