फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्रामीण इलाकों में मस्जिदों में उमड़े रोजेदार

ग्रामीण इलाकों में मस्जिदों में उमड़े रोजेदार

Fri, 23 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में मस्जिदों में उमड़े रोजेदार
आजमगढ़। मुकद्स रमजान का आखिरी जुमे पर शुक्रवार को ग्रामीण इलाकों में स्थित मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोजेदारों ने नमाज अदा कर मुल्क के अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में स्थित मस्जिदों में रमजान माह के आखिरी जुमे पर नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। चमावां गांव स्थित मस्जिद में मौलाना इमरान हैदर साहब ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि इंसान को सदका जरूर देना चाहिए। ईद की नमाज से पूर्व फितरा निकालें। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार कस्बे की बड़ी मस्जिदों में जामा मस्जिद सैय्यद राजा मुबारकशाह, जामा मस्जिद अहयाउल उलूम, कटरा जामा मस्जिद, जामा मस्जिद अजीजुुलमसाजिद, अलीनगर जामा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, पूरासोफी बेलवरिया जामा मस्जिद, इस्लामपुरा जामा मस्जिद, हांस बाबा जामा मस्जिद, पूरारानी मुबारक बाबा जामा मस्जिद, न्यापूरा जामा मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। जहां सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार कस्बा लालगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी एसपी तोमर के नेतृत्व में पुलिस गश्त लगाती रही। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार आखिरी जुमा पर अतरौलिया बाजार स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने रोजेदार उमड़ पड़े। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। सगड़ी संवाददाता के अनुसार अलविदा जुमा पर अजमतगढ़ जामा मस्जिद, जीयनपुर नूर मस्जिद, काजी की डिडवानिया, सगड़ी, बरडीहा, खालिसपुर, चांदपार, बासूपार, बागखालिस, छत्तरपुर, नत्थुपुर आदि स्थानों पर स्थित मस्जिद में रोजेदारों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed