फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 constables from the same police station were made to appear in line

Azamgarh News: एक ही थाने के 11 सिपाही किए गए लाइन हाजिर

Fri, 09 Feb 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
11 constables from the same police station were made to appear in line
एसपी अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार को मेंहनगर थाने पर तैनात 11 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ लालगंज की रिपोर्ट पर एसपी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मेंहनगर थाना के सिंहपुर चौकी पर तैनात सिपाहियों की कई शिकायतें सामने आई थीं। सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण से जांच कराई गई। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद कुल 11 सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इन सिपाहियों को आचरण व व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। थाने से लाइन भेजे गए सिपाहियों में अनूप कुमार, अमन चौधरी, मनोज सिंह यादव, जितेंद्र सिंह, अखिलेश पटेल, मुकेश, विनय कुमार, अजय कुमार, हेमचंद, श्रीविलास यादव और संजय यादव शामिल हैं। सीओ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इन सिपाहियों के पास विधिक जानकारी, व्यवहारिता, आचरण का अभाव है। इन विषयों में इन्हें विशेष ट्रेनिंग दिए जाने की जरूरत है। विदित हो कि सिपाहियों की रिपोर्ट करने वाले सीओ लालगंज के खिलाफ सिधारी थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज अभी दो दिन पूर्व ही दर्ज हुआ है। इनके सहयोगी सिपाही व होमगार्ड 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ भ्रष्टाचार निवारण टीम द्वारा पकड़े गए थे।

08जेएनडी22-कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ती दो विश्वविद्यालय की टीमें। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed