फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6.81करोड़ की आमदनी और 6.67 करोड़ के ब्यय के बजट पर लगी मुहर

6.81करोड़ की आमदनी और 6.67 करोड़ के ब्यय के बजट पर लगी मुहर

Thu, 10 Jan 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
6.81करोड़ की आमदनी और 6.67 करोड़ के ब्यय के बजट पर लगी मुहर
आजमगढ़। विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक मंगलवार देर रात कमिश्नर जगतराज की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। इस दौरान जहां 6.81 करोड़ की आय और 6.67 करोड़ के व्यय के बजट पर मुहर लगाई गई। वहीं, बोर्ड की बैठक में महायोजना 2031 प्रारूप को स्वीकृत कर लिया गया है। प्राधिकरण की ओर से जल्द ही इस पर शहरवासियों से आपत्ति ली जाएगी और उसका निस्तारण किया जाएगा। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की 13वीं बोर्ड बैठक देर में वित्तीय वर्ष 2017-18 के आय-व्यय की पुष्टि और वर्ष 2018-19 का बजट का अनुमोदन किया गया। प्राधिकरण की ओर से 6.61 करोड़ के आय का बजट पेश किया गया, जिसमें बोर्ड ने सहमति के बाद 20 लाख रुपये का इजाफा कर 6.81 करोड़ के बजट को मजूरी दे दी। इसके साथ ही 6.67 करोड़ के व्यय का बजट भी पास किया गया। इस दौरान महायोजना-2031 प्रारूप का संभागीय नियोजन खंड ने प्रजेन्टेशन किया। इसका विकास प्राधिकरण बोर्ड ने अनुमोदन करते हुए जन सामान्य आदि से आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। 25 जनवरी के बाद आपत्ति आमंत्रित की जाएगी। इससे पहले महायोजना की बुकलेट छपवाने आदि का कार्य होगा। एक माह के दौरान प्रप्त आपत्ति एवं सुझाव के निस्तारण के लिए कमेटी का गठन होगा। इसके अध्यक्ष प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। इसके साथ ही डीएम की ओर से नामित एडीएम स्तर का अधिकारी, ईओ आजमगढ़, संयुक्त नगर नियोजक, मुख्य नगर नियोजक से नामिल अधिकारी, कमिश्नर से नामित अधिकारी की कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेगी। किसी आपत्ति के स्वीकृत होने पर इसे शासन को भेज महायोजना में शामिल किया जाएगा। अन्यथा इसी महायोजना को अगली बोर्ड बैठक में लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2008, संशोधित औद्योगिक भूखण्डों हेतु भू-आच्छादन एवं तल क्षेत्रफल, अनुपात का संशोधन, उप्र भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2008 संशोधित 2018 का भी स्वीकृत किया गया। इस दौरान डीएम शिवाकान्त द्विवेदी, अपर निदेशक कोषागार बीके सिंह, सहयुक्त नियोजक सुधीर कश्यप, अशोक गुप्ता, आरके त्रिपाठी, शीला श्रीवास्तव, अनीस अहमद, शादाब अहमद, सुनीता सिंह, सचिव बाबू सिंह और सीटीओ विजय शंकर उपस्थित थे।
विज्ञापन


भंवरनाथ पोखरे का विकास ठंडे बस्ते में
आजमगढ़। पिछले वर्ष अवस्थापना निधि से शहर के भंवरनाथ मंदिर के पास स्थित पोखरे के विकास का फैसला लिया गया था। इस बीच शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए थे कि अवस्थापना की पूरी धनराशि प्रधानमंत्री आवास शहरी के विकास पर खर्च होगी। बोर्ड की बैठक में इसे भी रखा गया। अवस्थापना निधि को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्मित होने वाले आवासों के आन्तरिक एवं बाह्य विकास में व्यय करने की सहमति प्रदान की गई। इससे भंवरनाथ पोखरे के विकास का मामला ठंडे बस्ते में चल गया है।
विज्ञापन


जल्द चलेगा प्राधिकरण का बुल्डोजर
आजमगढ़। बोर्ड की बैठक में वनीकरण और हरित पट्टी में अवैध निर्माण का मुद्दा भी उठा। इस दौरान डीएम की ओर से धवस्तीकरण के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मुहैया कराने की बात कही गई। एडीए सचिव बाबू सिंह ने बताया कि 11 जनवरी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed