{"_id":"5bfae848bdec22417613116e","slug":"101543170120-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में निजामाबाद ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में निजामाबाद ने मारी बाजी
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में 151 अंक लेकर निजामाबाद तहसील ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 131 अंक लेकर सगड़ी तहसील दूसरे स्थान पर काबिज हुई। प्रतियोगिता के व्यक्तिगत चैंपियनशिप में जूनियर स्तर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरूपुर सठियांव के दीपक कुमार ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के प्राथमिक स्तर में प्राथमिक विद्यालय चेवार लालगंज की अल्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 30 किग्रा वर्ग कुश्ती में प्राथमिक विद्यालय परसिया करखिया हरैया के सुगंध यादव ने प्रथम और मलखम में हरैया के बच्चों ने विशेष प्रदर्शन कर लोगों को हतप्रभ कर दिया। वहीं जूनियर स्तर बालिका वर्ग कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरजनपुर मुहम्मदपुर ने प्रथम स्थान और प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सुरजन ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण सिंह ने पुरस्कार का वितरण किया। इस मौके पर बीएसए देवेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद, अशोक गौतम, सुनील चौबे, विश्वजीत कुमार, जनार्दन यादव, अनीता साइलेस, संतोष राय, केदारनाथ यादव, इंद्रासन पांडेय, संजय सिंह, मनोज कुमार त्रपिाठी, अनिल राय, कौशल राय, अतुल सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. हरिकेश मिश्र, उदयराज यादव और अरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन