{"_id":"5be5c18cbdec22697d28b69c","slug":"101541783948-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से संपन्न हुआ निजामाबाद का ऐतिहासिक मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से संपन्न हुआ निजामाबाद का ऐतिहासिक मेला
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। स्थानीय कस्बे में गोवर्धन पूजा व भैयादूज के अवसर पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन होता है। शुक्रवार को सुबह से ही मेले में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शाम होते ही झिलमिल रोशनी से पूरा नगर जगमग हो उठा। बच्चों जहां खिलौनों की दुकानों पर जुटे हुए नजर आए तो वहीं महिलाएं शृंगार का सामन खरीदा।
निजामाबाद कस्बे में दीपावली पर्व पर तीन दर्जन से अधिक पूजा पंडाल स्थापित होते है। पूजा समितियों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा भी होती है जिसके चलते सभी खुद के पंडाल व सजावट को आकर्षक बनाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ते है। शुक्रवार को आयोजित मेले में सुबह से ही भीड़ आनी शुरू हो गई थी। स्थानीय दुकानदारों के साथ ही बाहर से आए कई दुकानदारों ने भी अपनी-अपनी दुकानें लगायी हुई थीं। खान-पान से लेकर खिलौने और शृंगार के सामानों की दुकानें सजी हुई थीं। मेले में आए लोगों ने पूजा पंडालों पर पहुंच कर देवी प्रतिमाओं का दर्शन पूजन करने के साथ ही मेले का भी जम कर आनंद उठाया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती मेला क्षेत्र में की गई थी।
कोठिया के मेले में उमड़ी रही भीड़
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के कोठिया में गुरुवार को मेला आयोजित किया गया। मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। देर रात तक लोगों ने मेले का आनंद उठाया। इस दौरान स्थापित पूजा पंडालों में लक्ष्मी-गणेश के पूजन अर्चन के साथ ही बाजारों में जम कर खरीदारी भी की गई। मेले में जलेबी, चाट, फुल्की, चाऊमीन आदि खाद्य पदार्थो के साथ ही सौदर्य प्रसाधन व घरेलू सामानों की दुकानें भी सजी हुई थी। मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स भी मेला क्षेत्र में तैनात रही।