फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गठबंधन को मजबूत करने के लिए तोड़ी जा रही अंबेडकर प्रतिमा

गठबंधन को मजबूत करने के लिए तोड़ी जा रही अंबेडकर प्रतिमा

Tue, 03 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन को मजबूत करने के लिए तोड़ी जा रही अंबेडकर प्रतिमा
आजमगढ़। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने लगभग एक साल से अधिक का समय हो गया। इस दौरान इक्का-दुक्का घटनाएं होती थी। लेकिन जबसे सपा और बसपा का गठबंधन हुआ है तबसे गठबंधन को मजबूत करने के लिए रात को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी जा रही है और सुबह के समय इनके कार्यकर्ता वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर देते हैं। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने सोमवार की शाम फोन से कही। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी, एसटी एक्ट को निष्प्रभावी करने का जो आदेश दिया गया है। उसके खिलाफ सरकार आज पुनर्विचार याचिका दाखिल करने वाली थी। लेकिन उसके पहले भारत बंद कर अराजकता फैलाई गई। इस दौरान दलित समुदाय के कम लेकिन सपा के लोग ज्यादा थे। आज जीयनपुर में जो घटना हुई है उसमें भी सपा के लोगों का ही हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed