{"_id":"59aeee0d4f1c1b6e078b4710","slug":"101504636429-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर पर संगठन को मजबूर करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूर करने का निर्देश
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला पर्यवेक्षक और एमएलसी असीम यादव के नेतृत्व में मंगलवार को नेहरू हाल परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया।
सम्मेलन में पर्यवेक्षक असीम यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें बूथ संगठन को मजबूत बनाना है। साथ ही हमें पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना है। साथ ही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल हो चुकी भाजपा सरकार की विफलताओं को भी लोगो को बताना है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता में आई भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। हमें इस बात को जनता को बताना है। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को बताएं। उन्होंने कहा कि सत्ता में काबिज भाजपा की सारी असलियत सामने आ चुकी है। जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। वह आशा भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। इसलिए सभी जी-जान से जुट जाएं और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाएं। पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि भाजपा लोगों को झूठ बोलकर बहुत बरगला चुकी। अब जनता उसके बहकावे में आने वाली नहीं है। कार्यकर्ता किसी संगठन की रीढ़ होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की विफलताओं के साथ ही सपा सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों को बताएं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक डा.संग्राम यादव, नफीस अहमद, कल्पनाथ पासवान, पूर्व विधायक, आदिल शेख, बेचई सरोज, अखिलश यादव आदि उपस्थित थे।