फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 lakh new micro units will be established in 10 years

Azamgarh News: 10 वर्षों में स्थापित होंगी 10 लाख नई सूक्ष्म इकाइयां

Fri, 27 Dec 2024 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
10 lakh new micro units will be established in 10 years
शासन द्वारा कौशल प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना लागू की गयी है। इस योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए शुक्रवार को हरिऔध कला केंद्र के आडिटोरियम में एक दिवसीय मंडलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल मुख्यालय के जनपद के अतिरिक्त बलिया एवं मऊ के उपायुक्त उद्योग, सहायक प्रबंक, पटल सहायक के साथ साथ 100 से अधिक संख्या में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय पॉलिटेक्निक एवं कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित 400 से अधिक संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप्र सीएम युवा, मिशन कार्यालय लखनऊ द्वारा नामित विशेषज्ञ अजय सिंह द्वारा योजना का परिचयात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि योजनांतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को गति प्रदान करते हुए इन उद्योगों को प्रोत्साहित करने एवं इस क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार सृजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत प्रदेश में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष 1 लाख नई सूक्ष्म इकाइयां स्थापित किए जाने के लक्ष्य के साथ मिशन मोड में आगामी 10 वर्षों की समयावधि में कुल 10 लाख नई सूक्ष्म इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए महत्वाकांक्षी नई योजना ’मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का शुभारंभ किया गया है। इस योजना का लाभ 21 वर्ष से 40 वर्ष के युवा उठा सकते हैं। इस मौके पर एसएस रावत उपायुक्त उद्योग, मयाराम सरोज उपायुक्त उद्योग बलिया, जितेन्द्र सिंह यादव, पारसनाथ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed