फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 check posts and 14 shelters set up to deal with the flood

Azamgarh News: बाढ़ से निपटने के लिए बनाई गईं 10 चौकियां और 14 आश्रय स्थल

Fri, 17 Jul 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
10 check posts and 14 shelters set up to deal with the flood
घाघरा में बाढ़ से बचाव के ​लिए बनाया गया स्पर। संवाद - फोटो : 1
लाटघाट। सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। गिरिजा, शारदा और सरयू बैराज से 1,28,476 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इससे दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। हर साल सरयू नदी में बाढ़ आने से दियारा क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जलस्तर बढ़ने पर कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है। पूर्व के वर्षों में आए बाढ़ में सहबदिया, परसिया, देवरा खास राजा के झगरहवा और उर्दिहा क्षेत्र में सरयू नदी के कटान से बड़ी मात्रा में उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। ऐसे में इस साल भी ग्रामीण संभावित बाढ़ को देखते हुए चिंतित हैं। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है। बाढ़ से निपटने के लिए 10 बाढ़ चौकियां और 14 आश्रय स्थल बनाए गए हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। सगड़ी क्षेत्र में महुला-गढ़वल बांध पर महुला, गांगेपुर, हाजीपुर, ईश्माइलपुर, हैदराबाद, कुढ़वा, सहदेवगंज, उल्टहवा सहित विभिन्न स्थानों पर बाढ़ चौकियां स्थापित करके निगरानी बढ़ा दी गई है। हालांकि, अभी तक जलस्तर नीचे है। गेज पॉइंट पर नहीं पहुंचा है। एसडीएम श्याम प्रताप सिंह का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed