{"_id":"5d3deb128ebc3e6c9b4810a6","slug":"1-6-million-looted-from-land-trader-azamgarh-news-vns4754309172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कारोबारी से 1.60 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन कारोबारी से 1.60 लाख की लूट
विज्ञापन
बिंद्राबाजार (आजमगढ़)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर मोड़ के पास रविवार की दोपहर दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश जमीन कारोबारी के कनपटी पर तमंचा सटाकर 1.60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया। घटना से हलाकान पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल में जुट गई। अब तक हुई छानबीन के दौरान पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही। पुलिस सच का पता लगाने के लिए पीड़ित सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही।
पीड़ित लुकमान पुत्र अलाउद्दीन गंभीरपुर थाने के जमालपुर गांव का निवासी है। वह जमीन खरीदकर उसकी प्लाटिंग कराकर दूसरों को बेचता है। लुकमान के मुताबिक जमीन खरीदने के ही सिलसिले में वह रविवार की सुबह घर से बाहर निकला और अपने एक मित्र से 1.60 लाख रुपये लिया। लुकमान रुपयों को बाइक की डिक्की में रखकर चल दिया। वह बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही वह मोलनापुर मोड़ के पास पहुंचा कि पीछे से दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश उसे ओवरटेक कर आगे निकले और सड़क पर अपनी बाइक खड़ा कर दिया। मार्ग अवरुद्ध हो जाने पर लुकमान ने अपनी बाइक रोक दी। बदमाश अपनी बाइक से नीचे उतरे और लुकमान के कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद 1.60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। जिस समय बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे। तभी एक बदमाश के मुंह से गमछा हट जाने पर वह उसे पहचान लिया। घटना से भटभीत लुकमान ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। दिन दहाड़े हुई इतनी बड़ी लूट की घटना से हलाकान पुलिस भागकर मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। अभी तक घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। एसपीसिटी/प्रभारी एसपी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि अब तक की जांच पड़ताल में घटना संदिग्ध लग रही है। जमीनी विवाद में लुकमान के साथ गांव के एक व्यक्ति से मारपीट हुई है। जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज है। लुकमान लूट में उसे भी आरोपित कर रहा। जिससे उसकी मारपीट हुई थी। पुलिस सच का पता लगा रही है। जो सही होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।