फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam statement on modi

राजा लाखा ने जो काम किया उसे दोहरा रहे मोदी: आजम

Sun, 08 Sep 2013 09:33 AM IST
अमर उजाला, रामपुर
अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 08 Sep 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
azam statement on modi

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने का सपना पूरा कर रहे हैं। सपने देखना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन मोदी देशवासियों को सपने न दिखाएं तो अच्छा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ तो मोदी कहते हैं कि प्रधानमंत्री कुर्सी उनका सपना नहीं है, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में लाल किले की तरह मंच बनवाकर जनता को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इतिहास में एक जगह उल्लेख आता है कि मेवाड़ के राजा लाखा किसी बात पर बूंदी के हाड़ों से नाराज हो गए। उन्होंने प्रण कर लिया कि जब तक वो बूंदी का किला नहीं जीत लेंगे, अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूंदी का किला जीतना उनके वश की बात नहीं थी तो अपने सरदारों की सलाह पर उन्होंने बूंदी का मिट्टी का किला बनवाकर उस पर जीत हासिल की। बूंदी के नकली किले पर जिस तरह राजा लाखा ने जीत हासिल की थी। उसी उदाहरण को अब मोदी दोहरा रहे हैं।

आजम खां ने कहा कि यूपी विधानसभा का सत्र 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। विधानसभा का यह सत्र 20 सितंबर तक चलेगा। विधानसभा के इस सत्र के दौरान कई कानून बनाने हैं और विकास कार्यों के लिए बजट पास करना है। इस बात की पूरी आशंका है कि विपक्ष इसमें अड़ंगा डालने की कोशिश करेगा।


उन्होंने कहा कि विधानसभा के सत्र के दौरान वक्त खराब करने वाले केंद्र सरकार से जुड़ों मुद्दों पर संज्ञान नहीं लिया जाएगा। विपक्ष को किसी भी हालत में सदन की मर्यादा लांघने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed