फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam order on hoarding poster

आजम का फरमान, उतार दो मेरे होर्डिंग पोस्टर

Fri, 14 Jun 2013 01:58 AM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
azam order on hoarding poster

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड मंत्री आजम खां का एक अजीबो गरीब आदेश नगर निगम अफसरों को मिला। जिसे सुनकर एक बार तो अफसर सकते में आ गए।

विज्ञापन


दरअसल मंत्री जी अपने होर्डिंग बैनर और पोस्टर सड़कों से एकदम साफ कर देने का आदेश दिया था। अफसरों ने शुरू में कुछ झिझक दिखाई।

अपने ही महकमे के मंत्री के होर्डिंग भला कैसे उतारें.... लेकिन लखनऊ से जब प्रमुख सचिव ने इस बात की पुष्टि कर दी कि मंत्री जी सही में अपने होर्डिंग हटवा देना चाहते हैं तो निगम का अमला हुक्म की तामील में जुट गया।
विज्ञापन


नगर निगम अफसरों ने आनन फानन तीन टीमों का गठन किया और शहर के कोने - कोने से आजम खां के पोस्टर, होर्डिंग और बैनर उतारने शुरू कर दिए। शाम होते - होते नगर विकास मंत्री के सभी होर्डिंग बैनर और पोस्टर सड़कों से हटा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने महकमे के मंत्री के पोस्टर और बैनर उतारने के बाद नगर निगम पर अब इस बात का दबाव बढ़ गया है कि वह शहर में लगे बाकी होर्डिंग बैनर भी उतारे। बताते हैं कि आजम खां के ये आदेश प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में पहुंचे हैं।

ऐसे में भविष्य में सूबे में व्यापक स्तर पर होर्डिंग और बैनर हटाने का अभियान चल सकता है। नगर विकास मंत्री ने पहले खुद अपने होर्डिंग बैनर उतरवाकर एक पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed