फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam khan statement over akhilesh yadav and mulayam singh yadav

'मेरे दोनों हाथों में लड्डू, एक में नेता जी, दूसरे में अखिलेश'

Wed, 18 Jan 2017 09:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
  azam khan statement over akhilesh yadav and mulayam singh yadav
आजम खां - फोटो : amar ujala
सपा महासचिव और कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने मुलायम और अखिलेश पर खुलकर बात करते हुए कहा कि मैने एक पुल की तरह काम किया। न मेरे हाथ से नेता जी गए और न अखिलेश जी, मेरे दोनों हाथों में लड्डू हैं। गठबंधन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने बहुत नाइंसाफियां की हैं, लेकिन भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन भी जरूरी है, यूपी में भाजपा को केवल सपा ही रोक सकती है। सपा में डिसिप्लिन है अध्यक्ष को अधिकार है कि पार्लियामेंट्री बोर्ड की तरफ से चाहे जो फैसला ले। 
विज्ञापन



अखिलेश और मुलायममें आप किस तरफ होंगे के जवाब में आजम ने कहा कि मैं एक पुल का काम कर रहा हूं, न मेरे हाथ से नेता जी गए, न बेटे जी गए, दोनों हाथों में लड्डू हैं मेरे,  मेरे प्रिय मुख्य्मंत्री भी हैं, मेरे प्रिय नेता जी भी हैं, हम दोनों की इज्जत करते हैं, दोनों से प्यार करते हैं, हमारे लिए इससे बड़ी खुशी की कोई बात नहीं है, कि समाजवादी पार्टी बच गयी साइकिल बच गयी रिश्ते बच गए। जो लोग रोड़ा अटका रहे थे जैसे अमर सिंह उनका क्या होगा? देखिये रोड की जो जगह हे वो वहीं रहता है। 
विज्ञापन


कांग्रेस और सपा गठबंध्न पर आजम खान ने कहा इस बारे में हमारी कोई बात नहीं हुई है क्योंकि हमारे यहाँ अध्यक्ष को अधिकार है, पार्लियामेंट्री बोर्ड की तरफ से कि वो जो चाहे फैसला ले, यह हमारी पार्टी में डिसिप्लिन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी का विकल्प तलाशने की बात करते हुए कांग्रेस और वामपंथी दलों में से किसी एक का चयन करने की बात कही, लेकिन साथ ही कांग्रेस को हिंदुस्तान के बंटबारे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस को आजादी के बाद हुए हजारों दंगों, धार्मिक मामलात और कानूने शरीयत में दखल व अयोध्या मामले में मुस्लिमों से नाइंसाफियों का आरोप भी लगाया। 

बनना होगा बिजेपी का विकल्प

  azam khan statement over akhilesh yadav and mulayam singh yadav
आजम खां - फोटो : self
आजम ने कहा कि इसमे तो दो राय है नहीं की आज नहीं तो कल बीजेपी का किसी को तो बिकल्प बनना ही होगा,  अब तीन ही बड़े दल हैं बीजेपी बामपंथी और कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर इसमें से किसको बिकल्प बनाएंगे ये हमें तय करना है लेकिन राष्टीय स्तर पर कांग्रेस अगर बिकल्प बनती है तो इसमें विचार करने की जरूरत है, हमारी बहुत शिकायते हैं, नाइंसाफियां हमारे साथ हुई हैं, चाहे वो फसादात हों या आजादी में हिंदुस्तान का बंटबारा, धार्मिक मामलात हों, कानूनी शरीयत हो, अयोध्या हो।

अब ये सोचना पड़ेगा की बीजेपी को रोकने के लिए हमें क्या रुख इख्तियार करना चाहिए, कोई न कोई बीजेपी का विकल्प होना चाहिए। कहा की उत्तर प्रदेश से भाजपा को रोकने के लिए तो समाजवादी पार्टी ही सक्षम है, कांग्रेस से गठबंधन शायद भाजपा के सफाए के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed