फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam khan is snake charmer says amar singh

टीवी के जरिये चुनाव लड़ रहे हैं नरेंद्र मोदी: अजीत सिंह

Sun, 06 Apr 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, मवाना Updated Sun, 06 Apr 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
azam khan is snake charmer says amar singh

अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी को शर्मिंदा पार्टी, तो आजम खां को सपेरा कहकर संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ही मुलायम पर तंज कसने से की। कहा कि 7 अप्रैल को आपके बीच शर्मिंदा पार्टी के लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन


मुसलमानों से कहा कि उनसे पूछना क्या लेने आए हो? किससे लेने आए हो? जबकि मुलायम सिंह कहते हैं दंगा सांप्रदायिक नहीं, जाट-मुस्लिम का था। उन्होंने कहा कि आजम खां ने बयान दिया था कि मुलायम सिंह की धोती के नीचे खाकी नेकर है और वे सांप से भी अधिक खतरनाक हैं। तो फिर वे उनके साथ सपेरे बनकर क्यों आ रहे हैं। कौन सी बीन मुसलमानों के बीच बजाएंगे। उन्होंने शेर पढ़ा कि ‘जिसने तेरे बंदों का घर जलाया, या अल्लाह उसका गरुर तोड़ देना।’
विज्ञापन


जयाप्रदा को देखने के लिए भीड़ की उत्सुकता देख ठा. अमर सिंह ने कहा कि वोट नहीं दिया तो वह दिखाई नहीं देंगी। जयाप्रदा को बार-बार देखना है तो विजयी बनाओ। चौ. अजित सिंह ने कहा कि आप लोगों को देखकर लग रहा है आपने तय कर लिया है कि जयाप्रदा को संसद में भी देखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी के जरिये चुनाव लड़ रहे हैं मोदी: अजित

azam khan is snake charmer says amar singh

रालोद सुप्रीमो चौ. अजित सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने वाले नहीं हैं। वे टीवी के जरिये ही चुनाव लड़ रहे हैं। कहा कि मोदी के मन में प्रधानमंत्री बनने के बाद सबको ठीक करने का ख्याल है। उन्होंने प्रदेश सरकार को भी निशाने पर रखा।

बागपत लोकसभा सीट के प्रत्याशी चौ. अजित सिंह शनिवार को बिजनौर की प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में मवाना के जूनियर हाईस्कूल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी ने टीवी पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सवाल किया कि इतने रुपये वे कहां से लाए हैं? दो से अधिक सीटों पर भाजपा का नाम नहीं है।

छोटे चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कोई उद्योगपति पैसा लगाने को तैयार नहीं है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लिए तीन बार टेंडर निकाला गया, लेकिन कोई नहीं आया। प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था भी नहीं है। बिहार भी हमसे आगे निकल गया है। रालोद चक्का जाम नहीं करता तो चीनी मिलें नहीं चलतीं।

आजम ने नहीं निभाया रिश्ता: जयाप्रदा

azam khan is snake charmer says amar singh

मुजफ्फरनगर दंगे पर छोटे चौधरी ने कहा कि यह सांप्रदायिक नहीं, सियासी दंगा था। भाजपा ने तीन दंगाइयों को टिकट दिया है, क्यों नहीं मुलायम सिंह उनको गिरफ्तार करा रहे हैं। आरोप लगाया कि भाजपा-सपा मिली हुई हैं। ठा. अमर सिंह ने कहा कि मुसलमान अल्लाह के बंदे हैं। जब 14 सौ साल पहले का सामा (घटना) नहीं भूले तो मुजफ्फरनगर को कैसे भूल जाएंगे?

उन्होंने कहा कि बटला हाउस में उनकी आवाज बनकर वे बोले, मुलायम बुलाने पर भी नहीं आए थे। अपने जन्मदिन पर वे जयाप्रदा के साथ मुजफ्फरनगर के लोगों का दर्द बांटने आए थे। कहा कि अब और खून नहीं बहने देंगे।

प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा कि रामपुर से ज्यादा सेवा यहां करके दिखाऊंगी। लोगों की सभी समस्याओं के लिए आंदोलन करूंगी। उन्होंने कहा कि आजम खां को भाई मानती थी, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को नहीं निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed